AC Electricity Consumption Per Hour: इन दिनों गर्गी का मौसम अपने चरम पर है। कई जगहों पर तापमान लंबे समय के लिए 43 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। ऐसे में कुछ लोग इस जलती-चुभती गर्मी में खुद को सुरक्षित रखने के लिए पूरे दिन एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस स्थिति में अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि दिनभर ऐसी चलाने पर आखिर कितना बिजली का बिल आता है।
{"_id":"6a0ece802c155d8fe4013b3f","slug":"ac-electricity-consumption-how-many-units-does-an-air-conditioner-consume-in-a-day-safe-energy-tips-explaine-2026-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips: दिनभर एसी चलाने पर कितने यूनिट बिजली की खपत होती है? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips: दिनभर एसी चलाने पर कितने यूनिट बिजली की खपत होती है? यहां जानें
Thu, 21 May 2026 07:39 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 21 May 2026 07:39 PM IST
सार
1 ton ac power consumption: गर्मी का मौसम इन दिनों अपने चरम पर ऐसे में जो लोग ऐसी का इस्तेमाल कर रहे हैं उनके दिमाग में यही सवाल चल रहा है कि दिनभर में एसी चलाने पर कितने बिजली की खपत होती है। आइए इस लेख में समझते हैं।
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AC Tips
- फोटो : Freepik
एसी की क्षमता और यूनिट की औसत खपत
- अगर आपकी एसी 1 टन की है और 3-स्टार इन्वर्टर मॉडल है और यह औसतन 24 से 25 डिग्री के तापमान पर चल रहा है तो यह प्रति घंटे औसतन 0.8 से 1.2 यूनिट तक बिजली खर्च करता है, जो लगातार चलने पर दिनभर में करीब 8 से 12 यूनिट हो सकती है।
- विशेषज्ञों के मुताबिक एसी की क्षमता का चुनाव हमेशा कमरे के साइज के हिसाब से ही करना चाहिए ताकि कूलिंग सही हो और बिजली कम लगे।
- अगर आपकी एसी की क्षमता 1.5 टन की है तो ये एसी प्रति घंटे 1.2 से 1.8 यूनिट बिजली लेता है, जिससे दिनभर की खपत बढ़ जाती है।
AC Tips
- फोटो : Freepik
स्टार रेटिंग और इन्वर्टर तकनीक का बड़ा असर
- बाजार में मिलने वाले 5-स्टार रेटिंग वाले एसी, 3-स्टार एसी की तुलना में बहुत ही कम बिजली की खपत करते हैं।
- इस आधुनिक इन्वर्टर तकनीक की वजह से आम एसी के मुकाबले करीब 20 से 30 प्रतिशत तक बिजली के बिल में सीधी बचत होती है।
- इन्वर्टर एसी कमरे के तापमान के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड को खुद ही कम-ज्यादा करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
तापमान सेटिंग जो बचाएगी आपका पैसा
- अगर आप अपने एसी का तापमान 24°C या 25°C पर सेट करते हैं, तो यह सेहत और बिजली बिल दोनों के लिए सबसे बेस्ट है।
- एसी को बहुत कम तापमान पर चलाने से कंप्रेसर लगातार पूरी ताकत से चलता है और बिजली की खपत दोगुनी हो जाती है।
- 24°C या 25°C तापमान पर कमरे के ठंडे होने के बाद कंप्रेसर को बहुत कम मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली की बचत होती है।
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
बिजली का बिल कम करने के अन्य आसान उपाय
- एसी चलाते समय कमरे को पूरी तरह पैक रखें और भारी पर्दों का इस्तेमाल करें ताकि बाहर की गर्मी अंदर न आ सके।
- सोते समय एसी में 'स्लीप मोड' या टाइमर सेट कर दें, ताकि कमरा ठंडा होने के बाद एसी अपने आप तापमान बढ़ाकर ठंड का संतुलन बनाए रखे।
- एसी के एयर फिल्टर को हर 15 दिन में खुद साफ करें, क्योंकि गंदे फिल्टर की वजह से मशीन को ज्यादा बिजली खींचनी पड़ती है।