फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satellite Phone: BSNL ने लॉन्च किया बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन, जानें कौन खरीद सकता है और कौन नहीं

Fri, 10 Jul 2026 08:13 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 10 Jul 2026 08:13 PM IST
सार

BSNL Satellite Phone Price: BSNL ने जो सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है, उसको लेकर देशभर में चर्चा बढ़ गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस फोन को खरीदने के लिए अतिरिक्त परमिशन की जरूरत होगी। ऐसे ये फोन लोगों के मन में कई सवाल खड़े करते है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
BSNL Launches Direct to Cell Satellite Phone Working Without Mobile Network: Check Price and Buying Process
बीएसएनएल सैटेलाइट फोन लॉन्च (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

Who can Buy bsnl satellite phone: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने देश में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए बिना मोबाइल नेटवर्क के भी सीधे सैटेलाइट से जुड़कर काम करने वाला एक बेहद खास फोन लॉन्च किया है। यह फोन उन सुदूर इलाकों, जंगलों, पहाड़ों या आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी पूरी तरह काम करेगा, जहां किसी भी कंपनी का सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता है।



इस फोन के जरिए सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट्स की मदद से वॉयस कॉलिंग और मैसेजिंग की जा सकती है। आइए इस लेख में इस फोन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब जानते हैं, जैसे क्या इसे आम आदमी भी खरीद सकता है, फोन की कीमत क्या है और कहां से खरीदा जा सकता है।

BSNL Launches Direct to Cell Satellite Phone Working Without Mobile Network: Check Price and Buying Process
ये फोन खरीदने के लिए चाहिए होगी परमिशन - फोटो : Adobe Stock

ये फोन खरीदने के लिए चाहिए होगी परमिशन
बीएसएनएल के इस सैटेलाइट फोन को देश का कोई भी आम नागरिक अपनी मर्जी से सीधे नहीं खरीद सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी कारणों की वजह से इस फोन को रखने और इस्तेमाल करने के लिए सरकार के दूरसंचार विभाग से एक विशेष और अतिरिक्त परमिशन (मंजूरी) लेनी जरूरी होती है। आमतौर पर यह फोन सरकारी विभागों, सेना, आपदा प्रबंधन टीमों, समुद्री जहाजों और पहाड़ों पर काम करने वाली एजेंसियों को ही अलॉट किया जाता है।

BSNL Launches Direct to Cell Satellite Phone Working Without Mobile Network: Check Price and Buying Process
टैक्स मिलाकर इतनी है इस सैटेलाइट फोन की कुल कीमत - फोटो : Adobe Stock

टैक्स मिलाकर इतनी है इस सैटेलाइट फोन की कुल कीमत
अगर आप इस हाई-टेक सैटेलाइट फोन को खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पर्मिशन के साथ एक बड़ी रकम खर्च करनी होगी। बीएसएनएल द्वारा लॉन्च किए गए इस नए सैटेलाइट फोन की कुल कीमत टैक्स सहित ₹1,34,166 यानी लगभग डेढ़ लाख तय की गई है। इसके अलावा इसके कॉलिंग और मैसेजिंग पैक्स के लिए भी सामान्य मोबाइल रीचार्ज के मुकाबले अलग और अधिक शुल्क देना होता है, क्योंकि इसकी कनेक्टिविटी सीधे अंतरिक्ष के उपग्रहों से होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL Launches Direct to Cell Satellite Phone Working Without Mobile Network: Check Price and Buying Process
कहां मिलेगा ये फोन? - फोटो : Adobe Stock

कहां मिलेगा ये फोन?
इस फोन को आप अपनी नजदीकी मोबाइल दुकान, फ्लिपकार्ट या अमेजन जैसी किसी ई-कॉमर्स वेबसाइट से बिल्कुल नहीं खरीद सकते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको सीधे अपने जिले के बीएसएनएल ऑफिस से ही आधिकारिक तौर पर संपर्क करना होगा। आवश्यक अनुमति के साथ आवेदन करने और इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने नजदीकी मुख्य बीएसएनएल दफ्तर में जा सकते हैं या फिर कस्टमर केयर नंबर +91-9465101323 पर सीधे फोन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSNL Launches Direct to Cell Satellite Phone Working Without Mobile Network: Check Price and Buying Process
बीएसएनएल सैटेलाइट फोन लॉन्च (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI
बिना सिम और नेटवर्क ऐसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
यह सैटेलाइट फोन सामान्य फोन की तरह जमीन पर लगे मोबाइल टावरों पर निर्भर नहीं रहता है। इसमें एक विशेष एंटीना लगा होता है जो सीधे आसमान में तैर रहे सैटेलाइट से सिग्नल लेता है। यही वजह है कि जब देश में कोई बड़ी आपदा आती है या भूकंप के कारण सारे मोबाइल टावर गिर जाते हैं, तब भी यह फोन बिना किसी रुकावट के पूरी दुनिया से संपर्क बनाए रखने में 100% सक्षम होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed