फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर जरूरत वाली: क्या पूरी रात कूलर चलाने से मोटर जल सकती है? यहां समझें इसके पीछे का पूरा गणित

Thu, 17 Sep 2026 01:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Sep 2026 01:39 PM IST
सार

पूरी रात कूलर चलाने से सामान्य तौर पर मोटर अपने आप नहीं जलती, लेकिन खराब वायरिंग, पानी की कमी, ओवरहीटिंग या खराब मोटर जैसी वजहों से नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
Can Running an Air Cooler All Night Damage Its Motor cooler raat bhar chalne se motor kharab ho skti hai
क्या रात भर कूलर चलाने पर मोटर खराब हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala AI

गर्मी के मौसम में कई लोग रातभर कूलर चलाकर सोते हैं। ऐसे में एक सवाल अक्सर सामने आता है कि क्या लगातार कई घंटे कूलर चलाने से इसकी मोटर जल सकती है?

दरअसल, कूलर पूरी रात 8, 9 या उससे भी अधिक घंटे तक लगातार चलता है। लेकिन क्या ऐसे में कूलर की मोटर जल सकती है? चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं कि क्या रात भर कूलर चलाने से इसकी मोटर खराब हो सकती है या नहीं। चलिए जानते हैं इस बारे में...

Can Running an Air Cooler All Night Damage Its Motor cooler raat bhar chalne se motor kharab ho skti hai
क्या रात भर कूलर चलाने पर मोटर खराब हो सकती है? - फोटो : एआई जनरेटेड

क्या रात भर कूलर चलाने से इसकी मोटर जल सकती है?

  • इसका सीधा जवाब है कि सिर्फ लंबे समय तक चलने से मोटर का जलना जरूरी नहीं है
  • अगर कूलर की मोटर सही स्थिति में है और बिजली की सप्लाई सामान्य है, तो ये लगातार कई घंटे काम कर सकती है
  • हालांकि, कुछ परिस्थितियों में लगातार चलने पर मोटर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है
  • इससे मोटर गर्म हो सकती है और खराब होने का जोखिम बढ़ सकता है
Can Running an Air Cooler All Night Damage Its Motor cooler raat bhar chalne se motor kharab ho skti hai
क्या रात भर कूलर चलाने पर मोटर खराब हो सकती है? - फोटो : AI Generated

किन कारणों से कूलर की मोटर खराब हो सकती है?

पानी की कमी से बढ़ सकती है परेशानी

  • कूलर में पानी मुख्य रूप से कूलिंग पैड और पंप के लिए जरूरी होता है
  • अगर कूलर में पानी बहुत कम है, तो पंप को पर्याप्त पानी नहीं मिल सकता
  • खासकर ऐसे मॉडल में जिनमें पंप लगातार चलता है, पानी की कमी से पंप पर असर पड़ सकता है
  • इसलिए रात को कूलर चलाने से पहले पानी का स्तर जरूर देख लें
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Running an Air Cooler All Night Damage Its Motor cooler raat bhar chalne se motor kharab ho skti hai
क्या रात भर कूलर चलाने पर मोटर खराब हो सकती है? - फोटो : एआई जनरेटेड

मोटर और पंप की सफाई भी जरूरी

  • कूलर की मोटर और पंप में धूल, गंदगी या जमा हुआ मलबा लंबे समय तक रहने पर परेशानी पैदा कर सकता है
  • कूलर के पंखे और मोटर के आसपास धूल जमा होने से गर्मी बाहर निकलने में भी दिक्कत हो सकती है
  • इसलिए समय-समय पर कूलर की सफाई करती रहना चाहिए
विज्ञापन
Can Running an Air Cooler All Night Damage Its Motor cooler raat bhar chalne se motor kharab ho skti hai
क्या रात भर कूलर चलाने पर मोटर खराब हो सकती है? - फोटो : एआई जनरेटेड

वोल्टेज की समस्या को नजरअंदाज न करें

  • बिजली की सप्लाई में बार-बार बाधित होने यानी बिजली अगर बार-बार आ जा रही है, तो इससे कूलर की मोटर पर बुरा असर पड़ सकता है
  • अगर कूलर चलाते समय मोटर से असामान्य आवाज आए, जलने की गंध आए या मोटर जरूरत से ज्यादा गर्म हो, तो उसे तुरंत बंद कर दें
  • बिजली के तार, प्लग और स्विच में खराबी होने पर भी कूलर चलाना सुरक्षित नहीं है
  • ऐसे में कूलर को इलेक्ट्रिशियन से चेक करवाएं और उसके बाद ही इस्तेमाल करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed