फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या अपनी कार में बैठकर शराब पी सकते हैं? जानें कब हो सकती है कानूनी कार्रवाई

Wed, 28 Oct 2026 02:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 Oct 2026 02:16 PM IST
सार

  • Car Drinking Rules: अपनी कार में बैठकर शराब नहीं पीना चाहिए
  • सार्वजनिक स्थान पर ऐसा करने पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत आप पर एक्शन हो सकता है

विज्ञापन
Can You Drink Alcohol Inside Your Parked Car Know the Rules and Penalties
क्या आप भी अपनी कार में शराब पीते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Car Drinking Rules In Hindi: आजकल कार केवल एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने का साधन नहीं रह गई है। कई लोग इसमें सफर करते हैं, तो कुछ लोग पार्किंग में गाड़ी खड़ी करके भी समय बिताते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपनी कार में बैठकर शराब पीने लगे, तो उसके मन में सवाल उठ सकता है कि क्या ऐसा करना कानूनन सही है या नहीं?



दरअसल, इस सवाल का जवाब केवल कार का मालिक होने या गाड़ी खड़ी होने से तय नहीं होता। यह भी देखना जरूरी है कि कार कहां खड़ी है और वहां शराब पीने को लेकर स्थानीय कानून क्या कहते हैं। इसलिए अपनी गाड़ी में बैठकर शराब पीने से पहले नियमों को समझना जरूरी है। चलिए जानते हैं इस पर नियम क्या कहता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Can You Drink Alcohol Inside Your Parked Car Know the Rules and Penalties
क्या आप भी अपनी कार में शराब पीते हैं? - फोटो : Adobe Stock

सार्वजनिक जगह पर कार में शराब पीने पर क्या हो सकती है कार्रवाई?

  • अगर आप बाजार, सड़क किनारे, पार्क या सार्वजनिक पार्किंग जैसी जगहों पर अपनी कार खड़ी करके शराब पीते हैं, तो परेशानी में पड़ सकते हैं
  • ऐसी जगहों पर शराब पीने की सख्त मनाही होती है और पकड़े जाने पर आप पर कार्रवाई हो सकती है
  • इसलिए कार में बैठकर सार्वजनिक जगहों पर शराब का सेवन न करें
Can You Drink Alcohol Inside Your Parked Car Know the Rules and Penalties
क्या आप भी अपनी कार में शराब पीते हैं? - फोटो : Adobe Stock

सार्वजनिक जगह पर शराब पीने पर कितना जुर्माना?

  • सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के लिए जुर्माने की एक समान राशि पूरे देश में लागू नहीं है
  • अलग-अलग राज्यों में जुर्माने के लिए अलग-अलग प्रावधान हो सकते हैं
  • कुछ मामलों में 3000 रुपये से 5000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Drink Alcohol Inside Your Parked Car Know the Rules and Penalties
क्या आप भी अपनी कार में शराब पीते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, शराब पीने के बाद लड़ाई-झगड़ा करने पर 10000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है
  • ऐसा करने पर कई मामलों में जेल भी हो सकती है
  • हालांकि, हर मामले में अलग-अलग कानून के हिसाब से कार्रवाई होती है
विज्ञापन
Can You Drink Alcohol Inside Your Parked Car Know the Rules and Penalties
क्या आप भी अपनी कार में शराब पीते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कार में शराब पीने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

  • सबसे पहले यह समझें कि अपनी कार में होने का मतलब यह नहीं है कि आप कहीं भी शराब पी सकते हैं
  • सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना सख्त मना है, फिर चाहे आप कार में हैं या नहीं
  • शराब पीने के बाद गाड़ी भूलकर भी न चलाएं, क्योंकि इससे आपका एक्सीडेंट हो सकता है और साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जुर्माने का प्रावधान भी है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed