Mobile Cashback Fraud: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन पेमेंट से लेकर बैंकिंग और खरीदारी तक, कई जरूरी काम मोबाइल के जरिए ही किए जाते हैं।
{"_id":"6ae18eb408fd3ac539068024","slug":"new-smartphone-buyers-alert-cashback-scam-can-empty-your-bank-account-know-how-to-stay-safe-2026-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नया मोबाइल खरीदने वाले ध्यान दें: एक गलती और ऐसे खाली हो सकता है बैंक खाता, जानें कैसे बचें इस फ्रॉड से","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
नया मोबाइल खरीदने वाले ध्यान दें: एक गलती और ऐसे खाली हो सकता है बैंक खाता, जानें कैसे बचें इस फ्रॉड से
Wed, 28 Oct 2026 11:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:27 AM IST
सार
- New Smartphone Fraud Alert: नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद साइबर ठग आपको कैशबैक का लालच देकर ठग सकते हैं
- इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है
विज्ञापन
न्यू मोबाइल कैशबैक स्कैम से कैसे बचें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
न्यू मोबाइल कैशबैक स्कैम से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
क्या है मोबाइल कैशबैक स्कैम?
- इस तरह की ठगी में जालसाज नए मोबाइल खरीदने वाले लोगों को निशाना बनाते हैं
- ठग फोन करके दावा करते हैं कि आपने जो स्मार्टफोन खरीदा है, उस पर आपको कैशबैक मिलने वाला है
- इसके लिए वे आपसे एक प्रक्रिया पूरी करने को कहते हैं जिसमें कैशबैक पाने के लिए आपको अपने नए मोबाइल का फीडबैक देने के लिए कहा जाता है
न्यू मोबाइल कैशबैक स्कैम से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
- इसके लिए आपके मोबाइल पर एक मैसेज भेजा जाता है और इस मैसेज में एक लिंक दिया जाता है और उस पर क्लिक करके फीडबैक भरने के लिए कहा जाता है
- ऐसे में नया फोन खरीदने पर कैशबैक मिलने की बात सुनकर लोग इस ऑफर पर भरोसा भी कर लेते हैं
- बस इसी का फायदा उठाकर जालसाज उन्हें फर्जी लिंक पर क्लिक करने के लिए अपनी बातों में फंसा लेते हैं
- इसके बाद आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करते हैं, जालसाज मोबाइल का कंट्रोल अपने पास लेकर आपका बैंक खाता खाली कर देते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू मोबाइल कैशबैक स्कैम से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
कैशबैक के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें?
- अनजान कॉल पर भरोसा न करें
- अगर नया मोबाइल खरीदने के बाद कोई व्यक्ति फोन करके कैशबैक का लालच देता है, तो ऐसे कॉल पर विश्वास करने से बचें
- अगर आपको कोई मैसेज भेजकर किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने के लिए कहता है, तो उस पर क्लिक करं से बचें
- खासकर तब, जब लिंक के जरिए कैशबैक या फीडबैक देने का दावा किया जा रहा हो
विज्ञापन
न्यू मोबाइल कैशबैक स्कैम से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
- सबसे पहले कंपनी से ये पता करें कि जो कैशबैक ऑफर आपको आया है वो सही भी है या नहीं
- आप अपने मोबाइल की कंपनी के आधिकारिक कस्टमर केयर पर कॉल करके कैशबैक की बात का पता लगा सकते हैं
- किसी भी अनजाने नंबर से आए कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें और न ही अपनी कोई भी गोपनीय बैंकिंग जानकारी शेयर न करें
नोट:- जान लें कि आमतौर पर अगर कौशबैक मिलना होता है, तो वो आपको स्टोर पर मोबाइल खरीदते समय ही या ऑनलाइन मोबाइल खरीदते समय ही तुरंत मिल जाता है।