Electric Charger In Society: इलेक्ट्रिक कार खरीदने के बाद सबसे बड़ा सवाल उसकी चार्जिंग को लेकर होता है। अगर आप फ्लैट में रहते हैं, तो रोजाना कार चार्ज करने के लिए पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर निर्भर रहना परेशानी भरा हो सकता है।
{"_id":"6add885cd8673fa88b02182f","slug":"can-you-install-an-electric-car-charger-in-your-own-parking-slot-in-a-housing-society-2026-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोसाइटी में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करने के लिए क्या अपने पार्किंग स्लॉट में लगवा सकते हैं चार्जर? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सोसाइटी में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करने के लिए क्या अपने पार्किंग स्लॉट में लगवा सकते हैं चार्जर? जानें नियम
Sun, 25 Oct 2026 10:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:12 AM IST
सार
- Electric Car Charger: क्या आप भी अपनी सोसाइटी के अपने पार्किंग स्लॉट पर इलेक्ट्रिक कार का चार्जर लगवाना चाहते हैं?
- इसके लिए आपको नियमों के बारे में जानना जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
सोसाइटी में इलेक्ट्रिक कार चार्जर लगवाने के नियम?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
सोसाइटी में इलेक्ट्रिक कार चार्जर लगवाने के नियम?
- फोटो : AI Generated
क्या अपने पार्किंग स्लॉट में लगवा सकते हैं चार्जर?
- हां, अपने पार्किंग स्लॉट में इलेक्ट्रिक कार का चार्जर लगवाया जा सकता है
- बिजली मंत्रालय की 17 सितंबर 2024 की ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर गाइडलाइंस के तहत निजी पार्किंग स्थलों और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है
सोसाइटी में इलेक्ट्रिक कार चार्जर लगवाने के नियम?
- फोटो : AI Generated
- हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिना किसी प्रक्रिया के पार्किंग में वायरिंग या चार्जर लगवा दें
- आपको यह देखना होगा कि पार्किंग की जगह आपके इस्तेमाल के लिए निर्धारित है या नहीं, बिजली की केबल कहां से आएगी और इंस्टॉलेशन करवाने से बाकी लोगों को दिक्कतें तो नहीं हो रही आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी में इलेक्ट्रिक कार चार्जर लगवाने के नियम?
- फोटो : Adobe Stock
बिजली का कनेक्शन कहां से मिलेगा?
- चार्जर लगाने के लिए आपके पास बिजली के दो विकल्प हो सकते हैं
- पहला, घर के मौजूदा बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल करना और दूसरा बिजली वितरण कंपनी से अलग मीटर वाला कनेक्शन लेना
- कौन सा विकल्प आपके लिए सही रहेगा, यह कार के चार्जर की क्षमता, घर के लिए पहले से लगे मीटर और बिजली लोड और पार्किंग तक सुरक्षित वायरिंग की व्यवस्था पर निर्भर करेगा
- ध्यान रहे कि अगर चार्जर के लिए अतिरिक्त लोड चाहिए, तो बिजली वितरण कंपनी से संपर्क करें और इसकी जानकारी लें
विज्ञापन
सोसाइटी में इलेक्ट्रिक कार चार्जर लगवाने के नियम?
- फोटो : Adobe Stock
क्या आरडब्ल्यूए या सोसाइटी से अनुमति लेना जरूरी है?
- चार्जर लगवाने से पहले सोसाइटी के मैनेजमेंट या आरडब्ल्यूए से लिखित में बात करना बेहतर विकल्प हो सकता है
- आप उन्हें जानकारी दे सकते हैं कि आप चार्जर लगवा रहे हैं ताकि, किसी को दिक्कत न हो और कोई बाद में ये सवाल न खड़े कि सोसायटी को नहीं बताया गया
- ऐसा करके आप आगे आने वाली दिक्कतों से बच सकते हैं