फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की टिप्स: कार के वाइपर चलाने पर शीशे पर लकीरें बनती हैं? गाड़ी चलाने से पहले ऐसे करें चेक

Thu, 22 Oct 2026 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 22 Oct 2026 04:42 PM IST
सार

Car Wiper Streaks: कार के वाइपर चलाने पर कई बार शीशे पर लकीरें बन जाती हैं
गाड़ी चलाने से पहले वाइपर और शीशे को चेक करने से बारिश के दौरान सामने का रास्ता साफ देखने में मदद मिलती है

विज्ञापन
Car Wiper Streaks: How to Check and Fix Your Car Wipers Before Driving
वाइपर से कार के शीशे पर लकीरें बनने का कारण - फोटो : Amar Ujala AI

कार चलाते समय सामने का रास्ता साफ दिखाई देना बेहद जरूरी है। खासकर बारिश के मौसम में वाइपर का काम अहम होता है, लेकिन कई बार वाइपर चलाने पर विंडशील्ड साफ होने के बजाय उस पर पानी की लकीरें बनने लगती हैं। कुछ मामलों में शीशे पर धुंध जैसा निशान भी रह जाता है।



ऐसी स्थिति में गाड़ी चलाना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि सामने से आने वाले वाहन, पैदल यात्री और सड़क पर मौजूद दूसरी चीजें साफ दिखाई नहीं देती। इसलिए सफर शुरू करने से पहले वाइपर को चेक करना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं गाड़ी चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Car Wiper Streaks: How to Check and Fix Your Car Wipers Before Driving
वाइपर से कार के शीशे पर लकीरें बनने का कारण - फोटो : AI Generated

कार का वाइपर चलाने पर लकीरें क्यों बनती हैं?

  • कार के वाइपर पर लगी रबर समय के साथ घिस जाती है
  • धूप, गर्मी और अलग-अलग मौसम में होने वाले बदलावों का असर भी इस पर पड़ सकता है
  • अगर रबर सख्त हो जाए, फटने लगे या उसका आकार बदलने लगे, तो वह शीशे से पानी ठीक तरह नहीं हटा पाती
  • इसके अलावा विंडशील्ड पर धूल, मिट्टी या चिकनाई जमा होने से भी लकीरें बन सकती हैं
  • कई बार वाइपर ब्लेड पर जमी गंदगी के कारण भी शीशा पूरी तरह साफ नहीं होता
Car Wiper Streaks: How to Check and Fix Your Car Wipers Before Driving
वाइपर से कार के शीशे पर लकीरें बनने का कारण - फोटो : AI Generated

गाड़ी चलाने से पहले क्या चीजें चेक करें?

  • गाड़ी चलाने से पहले विंडशील्ड पर जमी धूल और गंदगी को साफ पानी से हटा लें
  • वाइपर ब्लेड की रबर को भी मुलायम और साफ कपड़े से साफ कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Wiper Streaks: How to Check and Fix Your Car Wipers Before Driving
वाइपर से कार के शीशे पर लकीरें बनने का कारण - फोटो : AI Generated
  • अब वाइपर की रबर को ध्यान से चेक करें कि उसमें कट, दरार या रबर घिसी हुई तो नहीं है, अगर ऐसा है तो ब्लेड बदलवानी पड़ सकती है
  • इसके बाद विंडशील्ड वॉशर का इस्तेमाल करके वाइपर चलाएं और चेक करें कि ब्लेड शीशे पर आसानी से चल रहे हैं या नहीं
  • अगर वे आवाज करते हैं, उछलते हैं या कुछ हिस्सों में पानी छोड़ देते हैं, तो इनमें दिक्कत हो सकती है
विज्ञापन
Car Wiper Streaks: How to Check and Fix Your Car Wipers Before Driving
वाइपर से कार के शीशे पर लकीरें बनने का कारण - फोटो : AI Generated

कब बदलने चाहिए वाइपर ब्लेड?

  • अगर सफाई के बाद भी शीशे पर लकीरें बनती हैं, तो वाइपर ब्लेड बदलने पड़ सकते हैं
  • खासकर तब, जब रबर फटी हो या ब्लेड शीशे पर सही दबाव नहीं बना रहा हो


नोट:- वाइपर को सूखे शीशे पर बार-बार चलाने से बचें। इससे रबर और विंडशील्ड दोनों खराब हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed