Census 2027 Rules India: भारत में डिजिटल जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही साइबर ठगों ने भी लोगों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि घर आए जनगणना अधिकारी को कौन सी जानकारी देनी चाहिए और कौन सी नहीं। क्या वे आपसे आपके आधार कार्ड की कॉपी या मोबाइल पर आया ओटीपी मांग सकते हैं?
{"_id":"69ef0cf3fbb39cb139056fb4","slug":"census-2027-alert-can-census-officers-ask-for-your-documents-or-otp-know-the-official-rules-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Census Fraud Alert: क्या जनगणना अधिकारी आपसे डाक्यूमेंट्स और ओटीपी मांग सकते हैं? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Census Fraud Alert: क्या जनगणना अधिकारी आपसे डाक्यूमेंट्स और ओटीपी मांग सकते हैं? जानें नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:44 PM IST
सार
Digital Census Guide: जनगणना के नाम पर इन दिनों जालसाज कई नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें फर्जी जनगणना अधिकारी बनकर वो आपसे ओटीपी और बैंक से जुड़ी जानकारी मांग रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को ये मालूम होना चाहिए कि जनगणना अधिकारी आपसे क्या नहीं मांग सकते हैं?
विज्ञापन
जनगणना 2027 से जुड़ी जरूरी बातें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
जनगणना 2027 से जुड़ी जरूरी बातें
- फोटो : Adobe Stock
जनगणना अधिकारी आपसे क्या नहीं मांग सकते?
- ओटीपी (OTP) - आधिकारिक जनगणना प्रक्रिया में किसी भी लेवल पर आपसे आपके मोबाइल पर आया ओटीपी नहीं मांगा जाता, ऐसा पूछने वाला व्यक्ति ठग हो सकता है।
- बैंक विवरण - जनगणना अधिकारी कभी भी आपके बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन या क्रेडिट कार्ड नंबर की मांग नहीं करते हैं।
- मूल दस्तावेज - वे आपसे आपके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स या उनकी फोटोकॉपी जमा करने के लिए नहीं कह सकते।
- पैसे की मांग - जनगणना पूरी तरह से सरकारी प्रक्रिया है, इसके लिए किसी भी नागरिक को एक रुपया भी देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना 2027 से जुड़ी जरूरी बातें
- फोटो : Adobe Stock
अधिकारी की पहचान कैसे करें?
- घर आए व्यक्ति से सबसे पहले उसका आधिकारिक पहचान पत्र दिखाने को कहें, जिस पर भारत सरकार की मुहर हो।
- आप उनसे उनके संबंधित विभाग द्वारा जारी नियुक्ति पत्र की मांग भी कर सकते हैं।
- डिजिटल जनगणना 2027 के लिए अधिकारी सिर्फ सरकारी 'सेंसस पोर्टल' या आधिकारिक मोबाइल एप का ही इस्तेमाल करेंगे।
- अगर आपको संदेह हो, तो तुरंत अपने वार्ड पार्षद या स्थानीय पुलिस स्टेशन से उनकी सत्यता की जांच करें।
जनगणना 2027 से जुड़ी जरूरी बातें
- फोटो : Adobe Stock
जनगणना में कौन सी जानकारी देना जरूरी है?
- परिवार के सदस्यों के नाम, उम्र, लिंग, वैवाहिक स्थिति और शिक्षा जैसी सामान्य जानकारी देना अनिवार्य है।
- आपके घर में कमरों की संख्या, पीने के पानी का स्रोत, शौचालय की सुविधा और ईंधन के प्रकार जैसी जानकारी ली जाती है।
- अगर आपने 'सेल्फ इन्यूमरेशन' (स्वयं गणना) का विकल्प चुना है, तो आपको अधिकारी को सिर्फ अपना रेफरेंस नंबर दिखाना होगा।
- परिवार के मुख्य सदस्यों के काम करने के क्षेत्र और आय के स्रोत (बिना बैंक डिटेल्स के) के बारे में पूछा जा सकता है।
विज्ञापन
जनगणना 2027 से जुड़ी जरूरी बातें
- फोटो : Adobe Stock
सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सुझाव
- सुरक्षा के लिहाज से आप दरवाजे पर खड़े होकर या गेट के पास से ही जानकारी दे सकते हैं।
- जनगणना के नाम पर व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए भेजे गए किसी भी संदिग्ध लिंक पर अपनी जानकारी न भरें।
- अगर कोई आपसे जबरन ओटीपी मांगता है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करके साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराएं।
- किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए सिर्फ 'censusindia.gov.in' पोर्टल का ही भरोसा करें।

कमेंट
कमेंट X