आजकल बैंकिंग के ज्यादातर काम मोबाइल नंबर से जुड़े हुए हैं। खाते से पैसे निकलने या जमा होने का SMS हो, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का ओटीपी हो या फिर नेट बैंकिंग में लॉगिन करना हो, हर जगह बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपने अपना पुराना मोबाइल नंबर बंद कर दिया है और बैंक रिकॉर्ड में नया नंबर अपडेट नहीं कराया है, तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। अच्छी बात यह है कि कई बैंक ग्राहकों को घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा देते हैं। हालांकि, हर बैंक का तरीका अलग हो सकता है। कुछ बैंक नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए यह सुविधा देते हैं, जबकि कुछ मामलों में एटीएम या बैंक शाखा जाना पड़ सकता है। इसलिए अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर उपलब्ध प्रक्रिया जरूर जांचें।
बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर बदल गया है? घर बैठे ऐसे अपडेट करें नंबर, नहीं तो अटक सकते हैं ये जरूरी काम
Changed Your Mobile Number: अगर आपने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है और बैंक अकाउंट में अभी भी पुराना नंबर दर्ज है तो इसे जल्द अपडेट कर लेना चाहिए। बैंकिंग ओटीपी, ट्रांजैक्शन अलर्ट, नेट बैंकिंग और कई डिजिटल सेवाओं के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बेहद जरूरी होता है। कई बैंक ऑनलाइन, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप या एटीएम के जरिए नंबर अपडेट करने की सुविधा देते हैं, हालांकि तरीका बैंक के हिसाब से अलग हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर बैठे कैसे बदल सकते हैं बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर?
अगर आपके बैंक में ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है, तो सबसे पहले बैंक की आधिकारिक नेट बैंकिंग वेबसाइट या मोबाइल ऐप में लॉगिन करें। वहां आमतौर पर Profile, Personal Details या Update Contact Details जैसे ऑप्शन में जाकर मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन मिलता है। नया नंबर दर्ज करने के बाद पहचान की पुष्टि करनी होती है। इसके लिए बैंक ओटीपी, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल या अन्य वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कर सकता है। कुछ बैंक डिजिटल तरीके से Aadhaar e-KYC के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा देते हैं।
पुराना नंबर बंद हो गया है तो क्या करें?
अगर पुराना मोबाइल नंबर आपके पास नहीं है, तब भी कुछ बैंकों में नया नंबर अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध हो सकती है। लेकिन इसके लिए अलावा पहचान प्रूफ की जरूरत पड़ सकती है। कई मामलों में Aadhaar, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पहचान की पुष्टि की जाती है। अगर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है तो बैंक शाखा जाकर मोबाइल नंबर अपडेट कराया जा सकता है।
नंबर अपडेट नहीं कराया तो अटक सकते हैं ये जरूरी काम
कई ऑनलाइन बैंकिंग और कार्ड ट्रांजैक्शन के दौरान OTP रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है। पुराना नंबर होने पर ट्रांजैक्शन पूरा करने में परेशानी हो सकती है।
बैंकिंग अलर्ट और SMS
खाते से पैसे निकलने, जमा होने या किसी और गतिविधि की जानकारी SMS के जरिए मिलती है। नंबर पुराना होने पर आप जरूरी अलर्ट मिस कर सकते हैं।
नेट बैंकिंग और पासवर्ड रीसेट
नेट बैंकिंग का पासवर्ड भूल जाने या अकाउंट रिकवरी के दौरान मोबाइल नंबर पर OTP या वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है।
मोबाइल बैंकिंग ऐप
कई बैंकिंग ऐप सुरक्षा के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और सिम वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करते हैं। गलत या पुराना नंबर होने से ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत आ सकती है।
जरूरी बैंकिंग जानकारी
बैंक कई महत्वपूर्ण सूचनाएं, सुरक्षा अलर्ट और अन्य अपडेट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजते हैं। ऐसे में सही नंबर अपडेट रखना अकाउंट की सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी है।
एटीएम से भी हो सकता है काम
कुछ बैंक एटीएम के जरिए भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा देते हैं। कुछ परिस्थितियों में एटीएम से मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया मौजूद है। हालांकि, ओटीपी और पुराने नंबर की उपलब्धता जैसी शर्तें बैंक के अनुसार अलग हो सकती हैं। मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी को OTP, ATM पिन या नेट बैंकिंग पासवर्ड बताएं। नंबर बदलने की प्रक्रिया हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एटीएम या बैंक शाखा के जरिए ही पूरी करें। अगर ऑनलाइन तरीका काम नहीं करता है तो सबसे सुरक्षित विकल्प अपनी बैंक शाखा में जाकर पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ नंबर अपडेट कराना है।
सितंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक: आपके शहर में कब रहेगी बैंकों की छुट्टी और कब रहेंगे खुले? देखें पूरी लिस्ट
आज से हो रहे ये बड़े बदलाव: गैस सिलिंडर से लेकर दूध तक, जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता; देखें लिस्ट