AC Blast Kyu Hota Hai: देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार में देर रात एक भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। शाहदरा के विवेक विहार स्थित एक 4-मंजिला इमारत के छह फ्लैटों में अचानक आग लग गई, जिसकी सूचना दमकल विभाग को सुबह 3:47 बजे मिली। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 16 लोगों को रेस्क्यू किया।
{"_id":"69f6e8c0c09763c7780244e1","slug":"delhi-tragedy-9-dead-in-vivek-vihar-fire-when-does-an-ac-become-a-potential-bomb-know-in-hindi-2026-05-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Blast: दिल्ली में एसी ब्लास्ट होने से नौ लोगों की मौत, जानें आखिर कब एसी फटने का बढ़ जाता है खतरा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Blast: दिल्ली में एसी ब्लास्ट होने से नौ लोगों की मौत, जानें आखिर कब एसी फटने का बढ़ जाता है खतरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 03 May 2026 11:48 AM IST
सार
Delhi Vivek Vihar AC Blast News: दिल्ली में एसी ब्लास्ट होने की वजह से 9 लोगों की मौत के बाद बहुत से लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि आखिर किन स्थितियों में एसी फटने का खतरा बढ़ जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि एसी इस्तेमाल करते समय क्या सावधानियां बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन
एसी ब्लास्ट होने के मूल कारण
- फोटो : AI
Trending Videos
ac spilit एसी स्पिल्ट
- फोटो : AI Generated
एसी ब्लास्ट होने के मुख्य कारण
- लगातार इस्तेमाल - लंबे समय तक बिना ब्रेक के एसी चलाने से कंप्रेसर ओवरहीट हो जाता है, जिससे ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है।
- गैस लीकेज - अगर एसी की पाइपलाइन से गैस लीक हो रही है और वहां कोई स्पार्क होता है, तो वह बम की तरह फट सकता है।
- लोकल वायरिंग - घटिया क्वालिटी के तारों या प्लग का इस्तेमाल करने से शॉर्ट सर्किट होने का डर रहता है।
- गंदगी का जमाव - कंडेंसर कॉइल्स में धूल जमने से हीट बाहर नहीं निकल पाती, जो यूनिट पर दबाव बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पिल्ट एसी में आग लगने का खतरा
- फोटो : AI Generated
इन स्थितियों में बढ़ जाता है खतरा
- अगर आपका एसी 10 साल से ज्यादा पुराना है, तो इसकी मशीनरी और वायरिंग कमजोर हो सकती है।
- समय पर सर्विस न कराने से फिल्टर ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे मशीन को हवा फेंकने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है।
- बिजली के बार-बार आने-जाने या हाई वोल्टेज से कंप्रेसर के जलने और फटने की संभावना बढ़ जाती है।
- अगर आउटडोर यूनिट सीधे तेज धूप में है, तो वह जल्दी गर्म होकर आग पकड़ सकती है।
एसी में आग लगने का खतरा
- फोटो : एआई जनरेटेड
बड़े हादसों से बचने के लिए जरूर बरतें ये सावधानियां
- नियमित सर्विस - हर सीजन की शुरुआत में और बीच में एक बार प्रोफेशनल मैकेनिक से एसी की पूरी जांच जरूर करवाएं।
- ब्रेक दें - कोशिश करें कि एसी को लगातार 8-10 घंटे से ज्यादा न चलाएं; बीच में एक घंटे का ब्रेक दें।
- सही स्टेबलाइजर - वोल्टेज को कंट्रोल करने के लिए अच्छी क्वालिटी का वोल्टेज स्टेबलाइजर जरूर लगाएं।
- सर्टिफाइड पार्ट्स - हमेशा कंपनी के असली स्पेयर पार्ट्स और सही क्षमता वाले एमसीबी (MCB) का ही उपयोग करें।
विज्ञापन
एसी में आग लगने का खतरा
- फोटो : Adobe Stock
विवेक विहार हादसे की बड़ी बातें
- हादसा तब हुआ जब लोग गहरी नींद में थे, जिससे निकलने का मौका कम मिला।
- दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
- चार मंजिला इमारत के छह फ्लैट पूरी तरह आग की चपेट में आ गए।
- पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं।
