सब्सक्राइब करें

LPG Crisis: गैस के दाम बढ़ने के बाद कितने रुपये में रिफिल करा सकेंगे छोटू सिलिंडर?

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 03 May 2026 07:05 PM IST
सार

Chhotu Cylinder Refill Cost: छोटू सिलिंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। आइए इस लेख में इसकी रिफिल कराने की नई किमतों के बारे में जानते हैं साथ ही ये भी जानेंगे कि कितने दिनों में आप इसे रिफिल करा सकते हैं।

विज्ञापन
LPG Price Hike May 2026: Chhotu Cylinder Refills Get Costlier; Relief for Domestic Consumers
5 किलो वाला चोटू सिलिंडर रिफिल कराने के नियम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

LPG Cylinder Price May 2026: मई 2026 की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई और छोटे व्यापारियों के बजट पर गहरा असर पड़ा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे विशेष रूप से पोर्टेबल 'छोटू' सिलिंडर का उपयोग करने वाले प्रवासी मजदूरों और छात्रों की चिंता बढ़ गई है।



मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं के कारण गैस की कीमतों में यह उछाल देखने को मिला है। जहां एक ओर कमर्शियल सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं राहत की बात यह है कि घर के चूल्हे पर इस्तेमाल होने वाले घरेलू सिलिंडर की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं।

Trending Videos
LPG Price Hike May 2026: Chhotu Cylinder Refills Get Costlier; Relief for Domestic Consumers
छोटू सिलिंडर - फोटो : Amar Ujala

छोटू सिलिंडर की नई रिफिल कीमतें

  • मई 2026 से 5 किलोग्राम वाले 'छोटू' सिलिंडर की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है।
  • दिल्ली में इस मिनी सिलिंडर की रिफिल कीमत अब करीब 810.5 रुपये तक पहुंच गई है, जिसमें 261 रुपये की सीधी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Price Hike May 2026: Chhotu Cylinder Refills Get Costlier; Relief for Domestic Consumers
5 kg lpg cylinder(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

नया 'छोटू' सिलिंडर लेने की प्रक्रिया और लागत

  • छोटू सिलिंडर को सिर्फ पहचान पत्र दिखाकर खरीदा जा सकता है।
  • इसे ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटरों और कुछ पेट्रोल पंपों से भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। 
  • किमत बढ़ने के बाद दिल्ली में 5 किलो वाले छोटू सिलिंडर का नया कनेक्शन लेने के लिए आपको लगभग 2000 रुपये लग सकते हैं।
  • पहली बार कनेक्शन लेते समय ग्राहक को सिलिंडर, पाइप और रेगुलेटर भी दी जाती है।
LPG Price Hike May 2026: Chhotu Cylinder Refills Get Costlier; Relief for Domestic Consumers
5 kg lpg cylinder(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

रिफिल बुकिंग और वेटिंग का नया नियम

  • छोटू सिलिंडर रिफिल कराने के लिए शहर और गांव दोनों जगहों के नियम अलग-अलग हैं।
  • अगर आप शहर में रहते हैं, तो छोटू सिलिंडर को हर 9 दिनों के अंतराल पर दोबारा रिफिल करा सकते हैं।
  • वहीं अगर आप गांवों में रहने वाले उपभोक्ताओं हैं तो यह समय सीमा थोड़ी अधिक है, वे 16 दिनों के बाद ही सिलिंडर दोबारा भरवा सकते हैं।
विज्ञापन
LPG Price Hike May 2026: Chhotu Cylinder Refills Get Costlier; Relief for Domestic Consumers
5 kg lpg cylinder (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
कमर्शियल और घरेलू सिलिंडर के ताजा दाम व कारण
  • छोटू सिलिंडर के साथ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 993 रुपये की ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत 3,071.5 रुपये हो गई है।
  • अच्छी खबर यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर हैं, दिल्ली में इसकी कीमत अब भी 913 रुपये है।
  • विशेषज्ञों के मुताबिक कीमतें बढ़ने का मुख्य कारण मिडिल ईस्ट का युद्ध और 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' का बंद होना है, जहां से भारत का 88% एलपीजी आयात होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed