फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी रोजाना 100% चार्ज करते हैं अपना फोन? आज ही जान लें इससे होने वाले ये बड़े नुकसान

Thu, 29 Oct 2026 06:27 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 29 Oct 2026 06:27 PM IST
सार

  • How to Extend Battery Life Span:फोन को रोज 100% चार्ज करने से बैटरी की लाइफ और बैकअप बहुत जल्दी कम हो जाता है।
  • रातभर फोन चार्ज पर छोड़ने से बैटरी गर्म होकर फूल सकती है और खराब हो सकती है।

विज्ञापन
Do You Charge Your Phone to 100% Daily Know These Major Risks Today
मोबाइल बैटरी चार्जिंग टिप्स - फोटो : AI

Smartphone Battery Charging Tips: आज के समय में स्मार्टफोन हम सबकी जिंदगी का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक लोग अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फोन की बैटरी लंबे समय तक चले, इसके लिए ज्यादातर लोग यही चाहते हैं कि उनका फोन हमेशा 100% चार्ज रहे। 



इसके लिए कई लोग रातभर फोन को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह छोटी सी आदत आपके महंगे स्मार्टफोन की बैटरी को अंदर ही अंदर पूरी तरह खोखला कर रही है? अगर आप भी अपने फोन को हर बार पूरा और जरूरत से ज्यादा चार्ज करते हैं, तो आज ही सावधान हो जाने की जरूरत है। आइए इस लेख में इसी के बार में विस्तार से समझते हैं।

Trending Videos
Do You Charge Your Phone to 100% Daily Know These Major Risks Today
क्यों नहीं करना चाहिए 100% चार्ज? - फोटो : AI Generated

क्यों नहीं करना चाहिए 100% चार्ज?

  • आजकल के स्मार्टफोन में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है, जो बहुत संवेदनशील होती है।
  • जब आप अपने फोन को रोज 100 प्रतिशत तक पूरा चार्ज करते हैं, तो बैटरी पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है।
  • इस लगातार दबाव के कारण बैटरी की सेहत खराब होने लगती है और उसकी लाइफ तेजी से घटने लगती है। यही वजह है कि फोन को हमेशा पूरा भरने से बचना चाहिए।
Do You Charge Your Phone to 100% Daily Know These Major Risks Today
mobile charger charging - फोटो : Adobe Stock

क्या बैटरी का बैकअप कम होता है?

  • फोन को हमेशा 100 प्रतिशत तक चार्ज करने की बुरी आदत के कारण धीरे-धीरे उसकी बैटरी क्षमता कम होने लगती है।
  • जब बैटरी की कुल क्षमता घटने लगती है, तो उसका बैकअप भी कम हो जाता है।
  • इसके चलते आपको दिन में बार-बार फोन को चार्जिंग पर लगाने की समस्या से जूझना पड़ता है, जिससे रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Do You Charge Your Phone to 100% Daily Know These Major Risks Today
क्या रातभर चार्जिंग करना है खतरनाक? - फोटो : Adobe Stock

क्या रातभर चार्जिंग करना है खतरनाक?

  • अक्सर लोग रात को सोते समय फोन को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं, जो कि बहुत खतरनाक आदत है।
  • रातभर लगातार बिजली मिलने से बैटरी ओवरहीट यानी बहुत ज्यादा गर्म होने लगती है।
  • इस अत्यधिक गर्मी के कारण फोन का अंदरूनी सर्किट खराब हो सकता है और बैटरी फूलने या फटने का बहुत बड़ा खतरा पैदा हो जाता है।
विज्ञापन
Do You Charge Your Phone to 100% Daily Know These Major Risks Today
क्या 80% चार्ज रखना है बेहतर? - फोटो : Adobe Stock

क्या 80% चार्ज रखना है बेहतर?

  • अपने फोन की बैटरी की सेहत और उम्र हमेशा अच्छी बनाए रखने के लिए सबसे सही तरीका यह है कि आप उसे कभी भी पूरा न भरें।
  • जब आपका फोन 80 से 85 प्रतिशत के बीच चार्ज हो जाए, तभी उसे तुरंत चार्जिंग से हटा देना चाहिए।
  • इस छोटी सी सावधानी से आपकी बैटरी लंबे समय तक सुरक्षित और एकदम दुरुस्त बनी रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed