फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड बनाने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो जाएंगे लाभ से वंचित

Fri, 21 Jan 2022 11:37 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
e Shram Card Registration before making e Shram card know these rules utility news
ई-श्रम कार्ड बनाने से पहले जाने लें ये नियम, वरना हो जाएंगे लाभ से वंचित - फोटो : pixabay

e-Shram Card: भारत में एक बड़ी आबादी मजदूरों और कामगारों की है। इन कामगारों की आमदनी, दिहाड़ी मजदूरी पर टिकी होती है। इसके अलावा इन लोगों को मौसमी बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ता है। इन कामगारों के पास अपने भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में कोई खास प्लान या योजना नहीं होती। इस कारण उम्र होने के बाद इन लोगों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश के श्रमिकों और कामगारों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने ई-श्रम कार्ड की शुरुआत की। इस कार्ड के कई फायदे हैं। इसको बनाने पर लाभार्थी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। अगर आप भी अपना ई श्रम कार्ड बनाने जा रहे हैं, तो कुछ नियमों को जान लेना लें। अगर आप इन नियमों को नहीं जानते हैं, तो शायद आपको ई-श्रम कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा।

e Shram Card Registration before making e Shram card know these rules utility news
ई-श्रम कार्ड बनाने से पहले जाने लें ये नियम, वरना हो जाएंगे लाभ से वंचित - फोटो : PTI

ई-श्रम कार्ड योजना को विशेष तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाया गया है। इस योजना का लाभ संगठित क्षेत्र से जुड़े लोग नहीं उठा सकते हैं। अगर आप संगठित क्षेत्र से आते हैं, तो ई श्रम कार्ड पर मिलने वाले लाभ का फायदा नहीं उठा पाएंगे।

e Shram Card Registration before making e Shram card know these rules utility news
ई-श्रम कार्ड बनाने से पहले जाने लें ये नियम, वरना हो जाएंगे लाभ से वंचित - फोटो : iStock

EPFO और ESIC के सदस्य ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। पीएफ खाताधारक भी अपना ई श्रम कार्ड नहीं बनवा सकते हैं। उनके आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
e Shram Card Registration before making e Shram card know these rules utility news
ई-श्रम कार्ड बनाने से पहले जाने लें ये नियम, वरना हो जाएंगे लाभ से वंचित - फोटो : istock

ई-श्रम कार्ड को बनाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप आसानी से श्रम पोर्टल की वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट करके अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed