फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: आखिर कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त? आने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Fri, 21 Aug 2026 01:38 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 21 Aug 2026 01:38 PM IST
सार

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना को से जुड़े करोड़ों किसान लाभार्थियों के मन में यही सवाल है कि आखिर 24वीं किस्त कब तक जारी होगी। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि पीएम किसान की अलगी किस्त कब जारी हो सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana: When Will the 24th Installment Arrive? Check Expected Date and Essential Updates
पीएम किसान योजना - फोटो : AI

PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाती है। ये पैसे किसानों के 2000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। 



बता दें कि अब तक 23 किस्ते जारी हो चुकी हैं। 23वीं किस्त जून 2026 में जारी हुई थी, जिसके बाद से लाभार्थी किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि पैसा कब आ सकता है और रुकावट से बचने के लिए क्या काम पूरे करने होंगे।

PM Kisan Yojana: When Will the 24th Installment Arrive? Check Expected Date and Essential Updates
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

24वीं किस्त की संभावित तारीख

  • केंद्र सरकार ने अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।
  • नियम के अनुसार योजना की किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर भेजी जाती हैं।
  • जून में 23वीं किस्त आने के बाद, 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
PM Kisan Yojana: When Will the 24th Installment Arrive? Check Expected Date and Essential Updates
बिना रुकावट पैसा पाने के लिए eKYC जरूरी - फोटो : Adobe Stock

बिना रुकावट पैसा पाने के लिए eKYC जरूरी

  • योजना की अगली किस्त बिना किसी बाधा के प्राप्त करने के लिए eKYC प्रक्रिया पूरी होना अनिवार्य है।
  • किसान आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर OTP के माध्यम से घर बैठे eKYC कर सकते हैं।
  • अगर मोबाइल ओटीपी में समस्या हो, तो नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराएं या एप से फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: When Will the 24th Installment Arrive? Check Expected Date and Essential Updates
बैंक खाता और भूलेख सत्यापन - फोटो : AdobeStock

बैंक खाता और भूलेख सत्यापन

  • आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और उसमें डीबीटी की सुविधा चालू होनी चाहिए।
  • पोर्टल पर अपनी स्थिति जांचें कि 'लैंड सीडिंग' के आगे 'Yes' लिखा है या नहीं।
  • अगर लैंड सीडिंग 'No' दिखाई दे, तो तुरंत अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करके जमीन के दस्तावेज सत्यापित कराएं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: When Will the 24th Installment Arrive? Check Expected Date and Essential Updates
पोर्टल पर ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस - फोटो : AdobeStock

पोर्टल पर ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'फार्मर कॉर्नर' सेक्शन के तहत 'नो योर स्टेट्स' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद OTP सत्यापित करें, जिससे आपकी किस्त का स्टेटस दिख जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed