अगर आपके पास एक या दो ही मोबाइल नंबर हैं तो भी यह जरूरी नहीं कि आपके नाम पर सिर्फ उतने ही सिम कार्ड चल रहे हों। कई बार किसी दूसरे व्यक्ति के पास ऐसा मोबाइल नंबर हो सकता है, जो आपकी पहचान पर जारी हुआ हो और आपको इसकी जानकारी तक न हो। ऐसी स्थिति में सावधान रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि आपके नाम पर जारी नंबर का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की खास सेवा की मदद ली जा सकती है। इसके जरिए आप आसानी से देख सकते हैं कि आपकी आईडी पर कितने मोबाइल नंबर एक्टिव है।
Mobile Numbers Registered: आपके नाम पर कितने SIM एक्टिव? आज ही करें चेक; अनजान नंबर मिला तो तुरंत उठाएं ये कदम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 21 Aug 2026 04:30 PM IST
सार
आपके नाम और पहचान पर कोई ऐसा मोबाइल नंबर सक्रिय है, जिसका आपको पता ही नहीं तो यह आगे चलकर परेशानी खड़ी कर सकता है। दूरसंचार विभाग की सेवा की मदद से आप घर बैठे अपने नाम पर जारी मोबाइल नंबरों की जानकारी ले सकते हैं और अनजान नंबर मिलने पर उसे रिपोर्ट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन