सब्सक्राइब करें

Wiring Tips: घर में सब कुछ ऑफ होने के बाद भी तेज चल रहा है बिजली मीटर? जानें कब होता है ऐसा

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 25 May 2026 04:59 PM IST
सार

Why Electricity Meter Runs When Mains Off: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोगों के घर में सब कुछ ऑफ होने के बावजूद भी बिजली बिल का मीटर तेज चलता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Electricity Meter Running Fast: Why Your Power Meter Blinks or Runs Even When Everything is Turned Off
बिजली मीटर तेज चलने के मूल कारण - फोटो : AI

House Wiring Current Leakage Checking: आज के समय में लगातार बढ़ता बिजली का बिल हर आम इंसान के बजट को बिगाड़ देता है। कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उन्होंने अपने घर के सभी पंखे, लाइट और भारी उपकरण बंद कर दिए हैं, फिर भी उनका बिजली का मीटर तेजी से भाग रहा है या उसकी लाल बत्ती लगातार ब्लिंक कर रही है। लोग इसे अक्सर बिजली विभाग की लापरवाही या मीटर की खराबी मान लेते हैं। 



असल में, इसके पीछे आपके घर की पुरानी वायरिंग, उपकरणों की कुछ खास सेटिंग्स और छिपी हुई कमियां जिम्मेदार होती हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि सब कुछ बंद होने के बाद भी मीटर चलने के पीछे क्या असली कारण होते हैं।

Electricity Meter Running Fast: Why Your Power Meter Blinks or Runs Even When Everything is Turned Off
वायरिंग में करंट लीकेज की समस्या - फोटो : Adobe Stock
वायरिंग में करंट लीकेज की समस्या
  • अगर आपके घर की दीवारों के अंदर से गुजरने वाली वायरिंग पुरानी हो चुकी है या कहीं से चूहे ने तार काट दिया है, तो बिजली का करंट दीवारों या कंक्रीट में लीक होने लगता है।
  • इसे चेक करने के लिए सबसे पहले आप घर से सारे उपकरण ऑफ कर दें, इसके बाद भी अगर मीटर तेज चल रहा है मतलब बिजली कहीं लीक हो रही है। 
  • इसकी जांच के लिए आप घर का मेन स्विच ऑफ करें, अगर अब मीटर की रीडिंग सामान्य आ रही है तो इसका मतलब की घर में कहीं न कहीं बिजली की लीकेज है।
  • उपकरण बंद होने के बावजूद यह लीक हुआ करंट लगातार बहता रहता है, जिसके कारण आपका मीटर इसे बिजली की खपत मानकर चलता रहता है।
Trending Videos
Electricity Meter Running Fast: Why Your Power Meter Blinks or Runs Even When Everything is Turned Off
'स्टैंडबाय मोड' में रहने वाले स्मार्ट उपकरण - फोटो : एआई जनरेटेड

'स्टैंडबाय मोड' में रहने वाले स्मार्ट उपकरण

  • आजकल हर घर में टीवी, एसी, माइक्रोवेव, वॉशिंग मशीन और सेट-अप बॉक्स जैसे मॉडर्न गैजेट्स मौजूद हैं, जिन्हें हम अक्सर सिर्फ रिमोट से बंद करके छोड़ देते हैं।
  • अगर आप लंबे समय के लिए बाहर जा रहे हैं, तो इन उपकरणों को रिमोट के बजाय सीधे दीवार पर लगे मुख्य प्लग-स्विच से बंद करें ताकि फिजूल का बिल न आए।
  • रिमोट का सिग्नल लेने के लिए ये उपकरण पूरी तरह बंद नहीं होते, बल्कि स्टैंडबाय मोड पर रहते हैं और लगातार 5 से 15 वॉट बिजली सोखते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Electricity Meter Running Fast: Why Your Power Meter Blinks or Runs Even When Everything is Turned Off
खराब कैपेसिटर और भारी बिजली लोड का गणित - फोटो : Adobe Stock

खराब कैपेसिटर और भारी बिजली लोड का गणित

  • घर में लगे पुराने पंखों, कूलर या ट्यूबलाइट्स के कैपेसिटर (कंडेन्सर) समय के साथ कमजोर या खराब हो जाते हैं, जिससे वे धीमे चलने लगते हैं।
  • जैसे ही आप इन खराब पार्ट्स वाले उपकरणों को चालू करते हैं, मीटर का चक्का या पल्स रेट अचानक बहुत तेज भागने लगता है और आपका बिल उम्मीद से दोगुना आता है।
  • खराब कैपेसिटर के कारण इन उपकरणों की मोटर को घूमने के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिससे वे बहुत ज्यादा बिजली खींचते हैं।
विज्ञापन
Electricity Meter Running Fast: Why Your Power Meter Blinks or Runs Even When Everything is Turned Off
मीटर की अपनी तकनीकी खराबी - फोटो : AI Generated
मीटर की अपनी तकनीकी खराबी
  • कभी-कभी बिजली विभाग द्वारा लगाए गए नए डिजिटल या स्मार्ट मीटर के आंतरिक सर्किट या प्रोग्रामिंग में तकनीकी गड़बड़ी आ जाती है।
  • अगर आपको पूरा भरोसा है कि घर की वायरिंग सही है, तो तुरंत अपने बिजली घर में संपर्क करें और मीटर की टेस्टिंग या इसे बदलने के लिए लिखित आवेदन दें।
  • खराब मीटर बिना किसी लोड के भी हवा में रीडिंग बढ़ाना शुरू कर देता है, जिससे आम उपभोक्ता को भारी-भरकम बिल का झटका लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed