फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Interest 2025-26: इस दिन क्रेडिट होगा पीएफ का 8.25% ब्याज, जानें अपने खाते का बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया

Wed, 08 Jul 2026 07:06 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 08 Jul 2026 07:06 PM IST
सार

Check PF Balance Online: 2025-26 का पीएफ ब्याज 15 जुलाई से खातों में क्रेडिट होना शुरु हो जाएगा। इस साल कर्मचारियों को खाते में मौजूद का 8.25% ब्याज दिया जाएगा। आइए इस लेख में जानते हैं कि अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
EPFO PF Interest Credit 2026: 8.25% Interest to Be Credited by July 15, Step-by-Step Guide to Check Balance
पीएफ ब्याज दर 2026 - फोटो : AI

EPF Interest Credit Date 2026: देश के करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एक शानदार खुशखबरी है। सरकार ने भविष्य निधि खातों में ब्याज की रकम डालने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने 8 जुलाई (बुधवार) को घोषणा की कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ पर तय किया गया 8.25% सालाना ब्याज आगामी 15 जुलाई तक सभी सदस्यों के खातों में पूरी तरह क्रेडिट (जमा) कर दिया जाएगा।



बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 8.25% सालाना ब्याज दिया गया था। इस घोषणा के बाद अब बहुत से कर्मचारियों के मन में ये सवाल है कि वो घर बैठे अपने पीएफ का अमाउंट और ब्याज कैसे चेक कर सकते हैं, आइए इसकी प्रक्रिया जानते हैं।

EPFO PF Interest Credit 2026: 8.25% Interest to Be Credited by July 15, Step-by-Step Guide to Check Balance
उमंग ऐप से चेक करने का आसान तरीका - फोटो : Adobe Stock

उमंग ऐप से चेक करने का आसान तरीका

  • इसके लिए आपको सबसे मोबाइल पर सरकार की उमंग एप इंस्टॉल करना होगा।
  • इसके बाद एप खोलकर ईपीएफओ विकल्प को चुनें। 
  • अब 'व्यू पासबुक' पर क्लिक करें और अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर दर्ज करें। 
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे खाली बॉक्स में भरकर सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर ब्याज की रकम के साथ पूरी पासबुक खुल जाएगी।
EPFO PF Interest Credit 2026: 8.25% Interest to Be Credited by July 15, Step-by-Step Guide to Check Balance
ईपीएफओ ई-पासबुक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन जांच - फोटो : ANI

ईपीएफओ ई-पासबुक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन जांच

  • इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक सदस्य पासबुक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां अपना एक्टिव यूएएन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें। 
  • इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेनू से अपनी कंपनी की मेंबर आईडी को चुनें। 
  • स्क्रीन पर 'व्यू पासबुक' बटन दबाते ही आपके खाते की पूरी वित्तीय स्थिति और मिला हुआ ब्याज दिख जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO PF Interest Credit 2026: 8.25% Interest to Be Credited by July 15, Step-by-Step Guide to Check Balance
मिस्ड कॉल सेवा से मिनटों में जानें बैलेंस - फोटो : Adobe Stock

मिस्ड कॉल सेवा से मिनटों में जानें बैलेंस

  • अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप एक साधारण मिस्ड कॉल से भी अपना बैलेंस जान सकते हैं। 
  • इसके लिए अपने पीएफ खाते से लिंक (रजिस्टर्ड) मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर एक मिस्ड कॉल दें। 
  • दो घंटियां बजने के बाद फोन अपने आप कट जाएगा और कुछ ही सेकंड में आपके पास एसएमएस के जरिए ब्याज और कुल जमा की जानकारी आ जाएगी।
विज्ञापन
EPFO PF Interest Credit 2026: 8.25% Interest to Be Credited by July 15, Step-by-Step Guide to Check Balance
एसएमएस भेजकर भी चेक कर सकते हैं बैलेंस - फोटो : Adobe Stock

एसएमएस भेजकर भी चेक कर सकते हैं बैलेंस

  • आप अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर अंग्रेजी में EPFOHO UAN HIN (यदि हिंदी में जानकारी चाहिए) टाइप करें। 
  • इस मैसेज को ईपीएफओ के आधिकारिक नंबर 7738299899 पर भेज दें। इसके तुरंत बाद आपको एक रिप्लाई मैसेज मिलेगा। 
  • इस मैसेज में आपके खाते की आखिरी मेंबर आईडी, उसमें जमा कुल योगदान और सरकार द्वारा क्रेडिट किए गए लेटेस्ट ब्याज का पूरा ब्योरा सरल भाषा में लिखा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed