फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laptop Tips: बैग में रखे लैपटॉप में चला गया है बारिश का पानी? ऑन करने से पहले जरूर बरतें ये सावधानियां

Wed, 08 Jul 2026 03:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 08 Jul 2026 03:47 PM IST
सार

How to Dry Wet Laptop?: बारिश के मौसम में अक्सर ऐसा होता है कि लोग जब ऑफिस से घर जाते हैं तो रास्ते में बारिश की वजह से उसका बैग भीग जाता है, और कुछ मामलों में पानी अंदर जाने की वजह से लैपटॉप भी भीग जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

विज्ञापन
Wet Laptop Care Tips What to Do When Your Laptop Gets Wet in Rain Before Turning It On in hindi
गीला लैपटॉप सुखाने का तरीका - फोटो : AI

Laptop Wet in Rain Prevention: आजकल ऑफिस का काम हो या कॉलेज की पढ़ाई, लैपटॉप बहुत से लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। मानसून के इस मौसम में अक्सर ऐसा होता है कि तेज बारिश के कारण वाटरप्रूफ बैग के अंदर भी पानी रिस जाता है और उसमें रखा हमारा कीमती लैपटॉप भीग जाता है।



ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और लैपटॉप सही सलामत है या नहीं, यह देखने के लिए उसे तुरंत ऑन (चालू) करने की सबसे बड़ी गलती कर बैठते हैं। भीगे हुए लैपटॉप को बिना सुखाए ऑन करना उसके मदरबोर्ड को हमेशा के लिए फूंक सकता है। इसलिए आइए जानते हैं कि इस स्थिति में आपको कौन सी जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए।

Wet Laptop Care Tips What to Do When Your Laptop Gets Wet in Rain Before Turning It On in hindi
भूलकर भी ऑन न करें और बैटरी निकालें - फोटो : AI

भूलकर भी ऑन न करें और बैटरी निकालें
अगर बैग में रखा लैपटॉप भीग गया है, तो सबसे पहले उसे बंद ही रहने दें और अगर वह ऑन है तो तुरंत शटडाउन करें। इसके बाद चार्जर की पिन को हटा दें। अगर आपके लैपटॉप में बाहर से निकलने वाली बैटरी है, तो उसे तुरंत उसकी बैटरी निकाल दें। ऐसा करने से लैपटॉप के अंदरूनी सर्किट में करंट का बहाव रुक जाता है और शॉर्ट सर्किट का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

Wet Laptop Care Tips What to Do When Your Laptop Gets Wet in Rain Before Turning It On in hindi
बैटरी को तुरंत अलग करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

बैटरी को तुरंत अलग करें
लैपटॉप को सुरक्षित करने के बाद उससे जुड़े सभी बाहरी उपकरणों को तुरंत निकाल लें। इसमें माउस, पेन ड्राइव, कीबोर्ड, चार्जिंग केबल और हेडफोन जैसी चीजें शामिल हैं। इन सभी को हटाकर एक सूखे कपड़े से साफ कर लें। ऐसा करने से इन डिवाइस के पोर्ट्स के जरिए लैपटॉप के अंदर और ज्यादा पानी जाने का रास्ता बंद हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wet Laptop Care Tips What to Do When Your Laptop Gets Wet in Rain Before Turning It On in hindi
उल्टा करके पानी निकालें और सुखाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

उल्टा करके पानी निकालें और सुखाएं
अब लैपटॉप की स्क्रीन को पूरा खोलें और उसे किसी सूती कपड़े या तौलिये पर 'V' आकार में (उल्टा करके) रख दें। इससे कीबोर्ड या स्क्रीन के नीचे फंसा हुआ पानी आसानी से बाहर की तरफ निकल जाएगा। इसके बाद एक साफ कपड़े या टिशू पेपर से लैपटॉप के बाहरी हिस्सों, पोर्ट्स और कीबोर्ड पर दिख रहे पानी को हल्के हाथों से अच्छी तरह पोंछकर सुखा लें।

विज्ञापन
Wet Laptop Care Tips What to Do When Your Laptop Gets Wet in Rain Before Turning It On in hindi
क्या नहीं करें? - फोटो : Adobe Stock
क्या नहीं करें?
गीले लैपटॉप को सुखाने के लिए कभी भी हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इसकी तेज गर्म हवा लैपटॉप के नाजुक प्लास्टिक पार्ट्स और अंदर के कंपोनेंट्स को पिघला सकती है। इसके साथ ही लैपटॉप को चावल के डिब्बे में डालने की गलती भी न करें, चावल के बारीक कण और स्टार्च लैपटॉप के फैन और पोर्ट्स में फंसकर उसे पूरी तरह जाम और खराब कर सकते हैं। इसलिए लैपटॉप को कम से कम 5-7 घंटे के लिए सुखाएं, और जब लगे की वो पूरी तरह सूख गया है, तब उसमें बैटरी लगाकर ऑन करें।

ध्यान रखें कभी भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस को सुखाने के लिए ऐसी जगह पर रखें जहां की ह्यूमिडिटी सामान्य से अधिक न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed