फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़े किसान सावधान! एक गलती और खाते से निकल जाएंगे सारे पैसे; ऐसे बचें

Wed, 08 Jul 2026 10:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 08 Jul 2026 10:12 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना के नाम पर जालसाज लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं, लेकिन आप कुछ बातों का ध्यान रखकर इस ठगी से बच सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Fraud Alert: Farmers associated with the PM Kisan scheme could fall victim to fraud
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Kisan Yojana Fraud Alert: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि आपके इन पैसों पर जालसाजों की नजर है? दरअसल, स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए कई तरीके अपना रहे हैं। इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। चलिए जानते हैं जालसाज लोगों को कैसे ठग रहे हैं और आप इससे कैसे बच सकते हैं...

PM Kisan Yojana Fraud Alert: Farmers associated with the PM Kisan scheme could fall victim to fraud
कैसे हो रही है ठगी? जालसाज पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने का मैसेज लोगों को भेजते हैं इस मैसेज में लिखा होता है कि तुरंत दिए हुए लिंक पर क्लिक करके ई-केवाईसी करवाएं, वरना आपका नाम योजना से कट जाएगा इस मैसेज में एक लिंक भी दिया होता है - फोटो : Adobe Stock

कैसे हो रही है ठगी?

  • जालसाज पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी करवाने का मैसेज लोगों को भेजते हैं
  • इस मैसेज में लिखा होता है कि तुरंत दिए हुए लिंक पर क्लिक करके ई-केवाईसी करवाएं, वरना आपका नाम योजना से कट जाएगा
  • इस मैसेज में एक लिंक भी दिया होता है
PM Kisan Yojana Fraud Alert: Farmers associated with the PM Kisan scheme could fall victim to fraud
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
  • मैसेज पढ़कर लोग डर जाते हैं और दिए हुए लिंक पर क्लिक कर देते हैं
  • फिर क्या, जैसे ही आप इस मैसेज में दिए हुए लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपका मोबाइल हैक हो जाता है
  • इसके बाद जालसाज आपके बैंक खाते को खाली कर देते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Fraud Alert: Farmers associated with the PM Kisan scheme could fall victim to fraud
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बचें इस फ्रॉड से?

  • एक बात जान लें कि कभी भी किसी भी मैसेज पर या उसमें दिए लिंक पर क्लिक न करें
  • चेक करें मैसेज क्या किसी अनजान नंबर से आया है, अगर हां तो ये फेक है
  • पीएम किसान योजना की किसी भी जरूरी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क करें
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Fraud Alert: Farmers associated with the PM Kisan scheme could fall victim to fraud
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
  • ई-केवाईसी आप खुद पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से कर सकते हैं
  • आप चाहें तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • पर किसी भी अनजाने मैसेज पर दिए लिंक पर क्लिक करकें कभी ऐसा न करें, वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed