Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Car Aquaplaning in Heavy Rain: Why Brakes Fail and How to Control Steering Safely in hindi
{"_id":"6a4d0b3f0fe3b2bcc40da70c","slug":"car-aquaplaning-in-heavy-rain-why-brakes-fail-and-how-to-control-steering-safely-in-hindi-2026-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Aquaplaning: तेज बारिश में अचानक कार के ब्रेक काम करना क्यों बंद कर देते हैं? ऐसे संभालें स्टेयरिंग","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Car Aquaplaning: तेज बारिश में अचानक कार के ब्रेक काम करना क्यों बंद कर देते हैं? ऐसे संभालें स्टेयरिंग
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:03 PM IST
सार
Car Aquaplaning in Heavy Rain?: अक्सर ये देखने को मिलता है कि बारिश के मौसम में कार का ब्रेक फेल होने की वजह से दुर्घटना हो गई। मगर ये ब्रेक फेल क्यों होता है, इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फ्री स्कूटी योजना फैक्ट चेक
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Car Aquaplaning in Heavy Rain: मॉनसून के मौसम में हाईवे या जलभराव वाली सड़कों पर गाड़ी चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। कई बार तेज बारिश के दौरान गाड़ी चलाते समय चालकों को अचानक महसूस होता है कि कार के ब्रेक पूरी तरह बेअसर हो गए हैं और स्टेयरिंग व्हील भी उनके नियंत्रण से बाहर हो रहा है।
विज्ञान की भाषा में इस खतरनाक स्थिति को 'एक्वाप्लानिंग' कहा जाता है। यह एक ऐसी गंभीर समस्या है जो पलक झपकते ही बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि तेज बारिश में ऐसा क्यों होता है और इस आपातकालीन स्थिति में खुद को और अपनी गाड़ी को कैसे सुरक्षित रखें।
2 of 5
क्यों फेल हो जाते हैं ब्रेक और स्टेयरिंग?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों फेल हो जाते हैं ब्रेक और स्टेयरिंग?
जब सड़क पर पानी जमा होता है और कार तेज रफ्तार में होती है, तो टायर के नीचे का पानी पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाता। इससे टायर और सड़क के बीच का संपर्क टूट जाता है और गाड़ी पानी की एक पतली परत पर तैरने लगती है। इस स्थिति में घर्षण खत्म हो जाता है, जिससे न तो ब्रेक काम करते हैं और न ही स्टेयरिंग मोड़ने पर गाड़ी घूमती है।
3 of 5
पैनिक होकर अचानक ब्रेक मारने की भूल न करें
- फोटो : Adobe Stock
पैनिक होकर अचानक ब्रेक मारने की भूल न करें
जैसे ही आपको लगे कि गाड़ी पानी पर फिसल रही है, तो डरकर (पैनिक होकर) कभी भी अचानक से ब्रेक का पेडल जोर से न दबाएं। एक्वाप्लानिंग के दौरान अचानक ब्रेक दबाने से टायर पूरी तरह लॉक हो जाते हैं, जिससे कार बुरी तरह अनियंत्रित होकर गोल-गोल घूमने लग सकती है। ऐसे समय में शांत रहें और एक्सीलेटर के पेडल से धीरे-धीरे अपना पैर हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस स्थिति में स्टेयरिंग को कैसे संभालें?
- फोटो : Freepik
इस स्थिति में स्टेयरिंग को कैसे संभालें?
जब गाड़ी फिसलने लगे, तो स्टेयरिंग व्हील को दोनों हाथों से मजबूती से सीधा पकड़ कर रखें। इसे भूलकर भी झटके से दाईं या बाईं तरफ न मोड़ें, क्योंकि जैसे ही टायरों का संपर्क दोबारा सड़क से होगा, गाड़ी उसी दिशा में तेजी से भागकर पलट सकती है। स्टेयरिंग को उसी दिशा में हल्का सा बनाए रखें जिस तरफ गाड़ी स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ रही है। इससे जैसे ही गाड़ी रोड के संपर्क में आती है, तुरंत आप उसे कंट्रोल कर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
बारिश में ये सावधानियां हैं जरूरी
- फोटो : FREEPIK
बारिश में ये सावधानियां हैं जरूरी
इस जानलेवा स्थिति से बचने का सबसे आसान तरीका है कि बारिश के दौरान अपनी कार की रफ्तार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से कम रखें। इसके अलावा, मानसून शुरू होने से पहले अपनी कार के टायरों की जांच जरूर करवा लें, क्योंकि घिसे हुए टायरों में पानी को बाहर निकालने वाली नालियां खत्म हो जाते हैं, जिससे एक्वाप्लानिंग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।