Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Ladli Behna Yojana 38th Installment Date: When Will Eligible Women Receive Rs 1500 in July 2026
{"_id":"6a4d07110bb11e73ba0d177b","slug":"ladli-behna-yojana-38th-installment-date-when-will-eligible-women-receive-rs-1500-in-july-2026-2026-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ladli Bahana Yojna: कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, यहां जानें डिटेल्स","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ladli Bahana Yojna: कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, यहां जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:32 PM IST
सार
MP Govt Scheme For Women 2026: लाड़ली बहना योजना को लेकर बहुत से लाभार्थी जुलाई माह के किस्त का इंतजार कर रहे। ऐसे में बहुत से महिलाओं का सवाल है कि आखिर 38वां कब तक खाते में आ सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लाड़ली बहना योजना 38वीं किस्त
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ladli Behna Yojana 38th Installment: मध्य प्रदेश सरकार की सबसे लोकप्रिय 'लाड़ली बहना योजना' से जुड़ी करोड़ों महिलाओं को अब तक सफलतापूर्वक 37 किस्तों का लाभ मिल चुका है। अब सभी लाभार्थियों को अपनी अगली यानी 38वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
सरकार इस योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर महीने एक निश्चित आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करती है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आइए इस लेख में जानते हैं कि जुलाई माह की किस्त आपके खाते में कब आएगी।
2 of 5
इस तारीख तक आ सकती है अगली किस्त
- फोटो : AdobeStock
इस तारीख तक आ सकती है अगली किस्त
लाड़ली बहना योजना के नियमों के मुताबिक, सरकार हर महीने की 1 तारीख से लेकर 15 तारीख के बीच सहायता राशि जारी करती है। पिछली 37वीं किस्त बीते 14 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जारी की गई थी। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि जुलाई महीने की 38वीं किस्त भी आगामी 10 से 15 जुलाई के बीच महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालांकि अभी तक इसी आधिकारिक सुचना नहीं जारी हुई है।
3 of 5
इस बार महिलाओं को मिलेगी इतनी रकम
- फोटो : AdobeStock
इस बार महिलाओं को मिलेगी इतनी रकम
इस कल्याणकारी योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह पूरी राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में पहुंचती है। इस बार भी प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को इस 38वीं किस्त का सीधा लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पैसा रुकने की हो सकती हैं ये मुख्य वजहें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
पैसा रुकने की हो सकती हैं ये मुख्य वजहें
अगर आपको पिछली किस्तें मिली हैं लेकिन इस बार डर है, तो ध्यान रखें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन चालू होना चाहिए और आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया अधूरी नहीं होनी चाहिए। इनमें से कोई भी एक कमी होने पर आपकी आने वाली ₹1500 की किस्त बीच में ही अटक सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
घर बैठे ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
घर बैठे ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
अपनी अगली किस्त का स्टेटस देखने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाएं। वहां होम पेज पर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आवेदन क्रमांक दर्ज करें और मोबाइल पर आए ओटीपी को डालकर सबमिट कर दें। ऐसा करते ही आपकी सभी किस्तों की पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।