फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपके एटीएम कार्ड पर भी ₹5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा मिलता है? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Tue, 07 Jul 2026 06:24 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 07 Jul 2026 06:24 PM IST
सार

Debit Card Accident Cover: एटीएम कार्ड के साथ मुफ्त में एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिलता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए इस लेख में इसी से जुड़े सभी जरूरी जानकारी के बारे में समझते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि इस इंश्योरेंस में अधिकतम कितना रुपये का बीमा मिलता है।

विज्ञापन
ATM Card Free Insurance Policy: Know Rules, Eligibility and How to Claim Rs 5 Lakh Accident Cover
एटीएम कार्ड मुफ्त बीमा - फोटो : AI

ATM Card Free Insurance: आज के समय में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसके पास किसी न किसी बैंक का एटीएम या डेबिट कार्ड न हो। हम सभी इसका इस्तेमाल सिर्फ पैसे निकालने या ऑनलाइन शॉपिंग के लिए करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी जेब में रखा यह छोटा सा प्लास्टिक कार्ड आपको ₹5 लाख तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा भी देता है?



जी हां, देश के लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक अपने ग्राहकों को यह सुविधा बिल्कुल फ्री देते हैं, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण ज्यादातर लोग इस बड़े फायदे के बारे में नहीं जानते और क्लेम नहीं कर पाते हैं।

ATM Card Free Insurance Policy: Know Rules, Eligibility and How to Claim Rs 5 Lakh Accident Cover
ATM Card - फोटो : फाइल

कार्ड के हिसाब से तय होती है बीमे की रकम
एटीएम कार्ड पर मिलने वाले मुफ्त बीमा की राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस कैटगरी का कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं। साधारण क्लासिक या रुपे कार्ड पर ₹1 लाख तक, प्लेटिनम कार्ड पर ₹2 लाख और प्रीमियम या वीजा कार्ड पर ₹5 लाख तक का दुर्घटना बीमा मिलता है। अगर कार्डधारक की किसी हादसे में मृत्यु हो जाती है, तो उसका परिवार इस राशि का हकदार होता है।

ATM Card Free Insurance Policy: Know Rules, Eligibility and How to Claim Rs 5 Lakh Accident Cover
debit card credit card atm card - फोटो : Adobe Stock

क्लीयरेंस के लिए सबसे जरूरी और गुप्त नियम
इस फ्री इंश्योरेंस का लाभ उठाने के लिए बैंकों ने एक बेहद जरूरी शर्त रखी है, जिसे 'एक्टिविटी पीरियड' कहा जाता है। दुर्घटना होने की तारीख से पिछले 30 से 90 दिनों के भीतर (अलग-अलग बैंकों के नियम अनुसार) उस एटीएम कार्ड से कम से कम एक सफल वित्तीय ट्रांजेक्शन होना जरूरी है, तभी कार्ड को एक्टिव माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Card Free Insurance Policy: Know Rules, Eligibility and How to Claim Rs 5 Lakh Accident Cover
atm - फोटो : Adobe Stock

दुर्घटना के बाद क्लेम करने की पूरी प्रक्रिया
अगर किसी कार्डधारक के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो उसके नॉमिनी (उत्तराधिकारी) को तुरंत संबंधित बैंक शाखा में जाकर इसकी सूचना देनी होगी। बैंक से एक क्लेम फॉर्म मिलेगा, जिसे पूरी तरह भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करना होता है। बैंक इन कागजातों की जांच करता है और सब कुछ सही पाए जाने पर बीमा कंपनी के जरिए क्लेम राशि नॉमिनी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

विज्ञापन
ATM Card Free Insurance Policy: Know Rules, Eligibility and How to Claim Rs 5 Lakh Accident Cover
atm - फोटो : Adobe Stock
दावा करने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
क्लेम दाखिल करते समय आपको बैंक में कुछ महत्वपूर्ण कागजात जमा करने होंगे। इनमें कार्डधारक का मृत्यु प्रमाण पत्र, पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैध नॉमिनी का प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अलावा, मृतक के एटीएम कार्ड की फोटोकॉपी और पिछले 90 दिनों का बैंक स्टेटमेंट भी जमा करना होता है, जो कार्ड के एक्टिव होने का सबूत देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed