Car Stalled in Water: बरसात के मौसम में अक्सर ये देखने को मिलता है कि सड़कों पर पानी इक्ठ्ठा हो जाता है। ऐसे में जलभराव वाले रास्तों से अपनी गाड़ी निकालना किसी चुनौती से कम नहीं होता। सबसे बड़ी मुसीबत तब खड़ी होती है जब किन्हीं परिस्थितियों में पानी के बीच आपकी कार अचानक बंद हो जाती है। इस स्थिति में अक्सर लोग घबरा जाते हैं और बिना सोचे-समझे बार-बार सेल्फ (क्रैंक) मारने की सबसे बड़ी गलती कर बैठते हैं।
{"_id":"6a4dff222954f273630d509c","slug":"car-engine-protection-why-you-should-never-self-start-or-crank-your-car-stalled-in-water-2026-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Tips: सावधान! बारिश में बंद हो जाए कार तो ये एक गलती करवा सकती है लाखों का नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Car Tips: सावधान! बारिश में बंद हो जाए कार तो ये एक गलती करवा सकती है लाखों का नुकसान
Wed, 08 Jul 2026 01:11 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:11 PM IST
सार
Never Self Start Stalled Car: अक्सर बरसात के मौसम में रास्तों पर पानी भर जाता है, ऐसे में कई बार ये देखने को मिलता है कि लोग जब अपनी कार को पानी लेकर जाते हैं तो कार बंद हो जाती है, ऐसी स्थिति में भूलकर भी कार का सेल्फ नहीं मारना चाहिए, क्योंकि इससे आपका लाखों का नुकसान हो सकता है, जिसके बारे में सभी कार चालक को मालूम होना चाहिए।
विज्ञापन
पानी में बंद कार कैसे चालू करें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी - तूफान
- फोटो : Adobe Stock
सेल्फ मारना क्यों है सबसे खतरनाक गलती?
- जब कार पानी में बंद होती है, तो साइलेंसर या एयर इनटेक के रास्ते पानी इंजन के कंबशन चेंबर (सिलेंडर) में पहुंच जाता है।
- पानी कंप्रेस (दब) नहीं हो सकता, इसलिए पानी जाने के बाद जब आप सेल्फ मारते हैं, तो इंजन पर भयानक दबाव पड़ता है जिसे 'हाइड्रोलिक लॉक' कहते हैं।
- इस दबाव के कारण इंजन के पिस्टन, कनेक्टिंग रॉड और वॉल्व तुरंत टूट या मुड़ जाते हैं, जिससे पूरा इंजन पूरी तरह नष्ट हो जाता है, और आपका लाखों का खर्च हो सकता है।
कार बंद होने पर तुरंत करें ये जरूरी काम
- फोटो : Adobe Stock
कार बंद होने पर तुरंत करें ये जरूरी काम
- जैसे ही कार पानी में बंद हो, चाबी को तुरंत घुमाकर या पुश बटन दबाकर इंजन को पूरी तरह बंद कर दें।
- अगर संभव हो और पानी का लेवल कम हो, तो कार का बोनट खोलकर बैटरी के मुख्य टर्मिनल (तार) को हटा दें ताकि शॉर्ट सर्किट न हो।
- कार को स्टार्ट करने की कोशिश किए बिना, न्यूट्रल गियर में डालकर उसे धक्का देकर जलभराव वाले इलाके से बाहर सुरक्षित सूखे स्थान पर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षित स्थान पर आने के बाद के कदम
- फोटो : Adobe Stock
सुरक्षित स्थान पर आने के बाद के कदम
- गाड़ी को पानी से बाहर निकालने के बाद भी खुद स्टार्ट न करें, बल्कि सीधे टोइंग वैन या मैकेनिक को बुलाएं।
- मैकेनिक सबसे पहले इंजन ऑयल और एयर फिल्टर को खोलकर चेक करेगा कि कहीं उसमें पानी का मिश्रण (सफेद झाग) तो नहीं बना है।
- पेट्रोल कार में स्पार्क प्लग और डीजल कार में इंजेक्टर्स को बाहर निकालकर सिलेंडर के अंदर फंसे पानी को पूरी तरह साफ किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
जलभराव वाली सड़क पर ड्राइविंग की सावधानियां
- फोटो : Freepik
जलभराव वाली सड़क पर ड्राइविंग की सावधानियां
- अगर पानी से गुजरना ही पड़े, तो कार को हमेशा पहले या दूसरे गियर में रखें और एक्सीलेटर को लगातार दबाकर रखें।
- एक्सीलेटर तेज रखने से साइलेंसर से निकलने वाली गैसों का दबाव पानी को अंदर घुसने से मजबूती से रोकता है।
- पानी में भारी वाहनों के पीछे चलने से बचें, क्योंकि उनकी लहरों के कारण पानी आपकी कार के बोनट के ऊपर आ सकता है।