फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Tips: सावधान! बारिश में बंद हो जाए कार तो ये एक गलती करवा सकती है लाखों का नुकसान

Wed, 08 Jul 2026 01:11 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 08 Jul 2026 01:11 PM IST
सार

Never Self Start Stalled Car: अक्सर बरसात के मौसम में रास्तों पर पानी भर जाता है, ऐसे में कई बार ये देखने को मिलता है कि लोग जब अपनी कार को पानी लेकर जाते हैं तो कार बंद हो जाती है, ऐसी स्थिति में भूलकर भी कार का सेल्फ नहीं मारना चाहिए, क्योंकि इससे आपका लाखों का नुकसान हो सकता है, जिसके बारे में सभी कार चालक को मालूम होना चाहिए।

विज्ञापन
Car Engine Protection: Why You Should Never Self-Start or Crank Your Car Stalled in Water
पानी में बंद कार कैसे चालू करें - फोटो : AI

Car Stalled in Water: बरसात के मौसम में अक्सर ये देखने को मिलता है कि सड़कों पर पानी इक्ठ्ठा हो जाता है। ऐसे में जलभराव वाले रास्तों से अपनी गाड़ी निकालना किसी चुनौती से कम नहीं होता। सबसे बड़ी मुसीबत तब खड़ी होती है जब किन्हीं परिस्थितियों में पानी के बीच आपकी कार अचानक बंद हो जाती है। इस स्थिति में अक्सर लोग घबरा जाते हैं और बिना सोचे-समझे बार-बार सेल्फ (क्रैंक) मारने की सबसे बड़ी गलती कर बैठते हैं।



यह छोटी सी भूल गाड़ी के इंजन को हमेशा के लिए बर्बाद या खराब कर सकती है और आपकी जेब पर लाखों का चूना लगा सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि अगर कार पानी फंस गई है तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Car Engine Protection: Why You Should Never Self-Start or Crank Your Car Stalled in Water
आंधी - तूफान - फोटो : Adobe Stock

सेल्फ मारना क्यों है सबसे खतरनाक गलती?

  • जब कार पानी में बंद होती है, तो साइलेंसर या एयर इनटेक के रास्ते पानी इंजन के कंबशन चेंबर (सिलेंडर) में पहुंच जाता है।
  • पानी कंप्रेस (दब) नहीं हो सकता, इसलिए पानी जाने के बाद जब आप सेल्फ मारते हैं, तो इंजन पर भयानक दबाव पड़ता है जिसे 'हाइड्रोलिक लॉक' कहते हैं।
  • इस दबाव के कारण इंजन के पिस्टन, कनेक्टिंग रॉड और वॉल्व तुरंत टूट या मुड़ जाते हैं, जिससे पूरा इंजन पूरी तरह नष्ट हो जाता है, और आपका लाखों का खर्च हो सकता है।
Car Engine Protection: Why You Should Never Self-Start or Crank Your Car Stalled in Water
कार बंद होने पर तुरंत करें ये जरूरी काम - फोटो : Adobe Stock

कार बंद होने पर तुरंत करें ये जरूरी काम

  • जैसे ही कार पानी में बंद हो, चाबी को तुरंत घुमाकर या पुश बटन दबाकर इंजन को पूरी तरह बंद कर दें।
  • अगर संभव हो और पानी का लेवल कम हो, तो कार का बोनट खोलकर बैटरी के मुख्य टर्मिनल (तार) को हटा दें ताकि शॉर्ट सर्किट न हो।
  • कार को स्टार्ट करने की कोशिश किए बिना, न्यूट्रल गियर में डालकर उसे धक्का देकर जलभराव वाले इलाके से बाहर सुरक्षित सूखे स्थान पर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Engine Protection: Why You Should Never Self-Start or Crank Your Car Stalled in Water
सुरक्षित स्थान पर आने के बाद के कदम - फोटो : Adobe Stock

सुरक्षित स्थान पर आने के बाद के कदम

  • गाड़ी को पानी से बाहर निकालने के बाद भी खुद स्टार्ट न करें, बल्कि सीधे टोइंग वैन या मैकेनिक को बुलाएं।
  • मैकेनिक सबसे पहले इंजन ऑयल और एयर फिल्टर को खोलकर चेक करेगा कि कहीं उसमें पानी का मिश्रण (सफेद झाग) तो नहीं बना है।
  • पेट्रोल कार में स्पार्क प्लग और डीजल कार में इंजेक्टर्स को बाहर निकालकर सिलेंडर के अंदर फंसे पानी को पूरी तरह साफ किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
Car Engine Protection: Why You Should Never Self-Start or Crank Your Car Stalled in Water
जलभराव वाली सड़क पर ड्राइविंग की सावधानियां - फोटो : Freepik
जलभराव वाली सड़क पर ड्राइविंग की सावधानियां
  • अगर पानी से गुजरना ही पड़े, तो कार को हमेशा पहले या दूसरे गियर में रखें और एक्सीलेटर को लगातार दबाकर रखें।
  • एक्सीलेटर तेज रखने से साइलेंसर से निकलने वाली गैसों का दबाव पानी को अंदर घुसने से मजबूती से रोकता है।
  • पानी में भारी वाहनों के पीछे चलने से बचें, क्योंकि उनकी लहरों के कारण पानी आपकी कार के बोनट के ऊपर आ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed