फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Claim: 24 से 48 घंटे में आपके बैंक खाते में आ सकता है PF का पैसा, जानें इस प्रोसेस के बारे में

Mon, 03 Aug 2026 04:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 Aug 2026 04:34 PM IST
सार

PF Withdrawal Time Period: क्या आप जानते हैं कुछ मामलों में पीएफ के किए गए क्लेम के पैसे आपके बैंक खाते में 24-48 घंटे के भीतर आ सकते हैं? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
EPFO Update: PF funds can be credited to your bank account within 24 to 48 hours
किसके 24 घंटे में पीएफ के पैसे बैंक खाते में आ सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

PF Claim Settlement Time: नौकरीपेशा करने वाले लोगों को हर महीने जो सैलरी मिलती है उसी से वे अपनी आज की जरूरतों को पूरा करते हैं और साथ ही अपने भविष्य को भी सुरक्षित करते हैं। हालांकि, भविष्य के लिए आर्थिक तौर पर पीएफ भी नौकरी करने वाले लोगों की मदद करता है।



पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा होते हैं और लोग अपनी जरूरत के हिसाब से नौकरी के बीच में भी पीएफ खाते से पैसे निकाल लेते हैं। वहीं, अब जानकारी है कि कई क्लेम 24 घंटों के भीतर ही सेटल हो जाते हैं। चलिए जानते हैं किन लोगों के क्लेम 24 घंटे में सेटल हो सकते हैं...

EPFO Update: PF funds can be credited to your bank account within 24 to 48 hours
किसके 24 घंटे में पीएफ के पैसे बैंक खाते में आ सकते हैं? - फोटो : EPFO

किन लोगों के 24 घंटे में सेटल हो सकते हैं क्लेम?

  • ईपीएफओ के सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर यानी CPFC रमेश कृष्णमूर्ति के मुताबिक, संगठन ने क्लेम सेटलमेंट से जुड़ा अधिकांश लंबित काम का निपटारा कर लिया है
  • अब नए सिस्टम के जरिए बड़ी संख्या में क्लेम ऑटोमेटिक तरीके से प्रोसेस हो रहे हैं जिससे पीएफ खाताधारकों को अप्लाई किए गए क्लेम के पैसे जल्द मिलने की उम्मीद है
EPFO Update: PF funds can be credited to your bank account within 24 to 48 hours
किसके 24 घंटे में पीएफ के पैसे बैंक खाते में आ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • ईपीएफओ का दावा है कि मौजूदा समय में लगभग 90 प्रतिशत क्लेम अब ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम के जरिए पूरे हो रहे हैं
  • इसलिए ऐसे में कई मामलों में क्लेम उसी दिन मंजूर हो सकता है
  • जबकि ज्यादातर पीएफ खाताधारकों के क्लेम का निपटारा 1-2 दिन के भीतर किया जा सकता है यानी 24-48 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन
EPFO Update: PF funds can be credited to your bank account within 24 to 48 hours
किसके 24 घंटे में पीएफ के पैसे बैंक खाते में आ सकते हैं? - फोटो : EPFO

क्या सभी लोगों के क्लेम 24 घंटे में सेटल हो सकते हैं?

  • नहीं, 24 घंटे में ऑटो क्लेम सिस्टम सभी के लिए नहीं है
  • इसका लाभ उन पीएफ खाताधारकों को मिल सकता है जिनकी केवाईसी पूरी है, पैन, आधार और बैंक डिटेल्स पूरी अपडेट हैं
  • साथ ही किए गए क्लेम में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है, ऐसे क्लेम 24 घंटे में सेटल हो सकते हैं
विज्ञापन
EPFO Update: PF funds can be credited to your bank account within 24 to 48 hours
किसके 24 घंटे में पीएफ के पैसे बैंक खाते में आ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

3 दिन के अंदर आ सकते हैं पैसे

  • वैसे तो ईपीएफओ ने अब लगभग सभी क्लेम प्रोसेस को ऑटो सेटलमेंट मोड में रखा है
  • पर कई क्लेम ऐसे होते हैं जिनमें मैन्युअल हस्तक्षेप की जरूरत होती है
  • ऐसे क्लेम को भी 3 दिन के भीतर पूरा करने की कोशिश की जाती है ताकि, सदस्यों को जल्दी पैसे मिल सके
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed