Counter Train Ticket Rules In Hindi: हर रोज भारतीय रेलवे एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है जिसके लिए लोग ट्रेन टिकट ऑनलाइन बुक करवाते हैं, लेकिन अब भी एक बड़ा तबका टिकट काउंटर से ट्रेन टिकट बुक करवाता है।
{"_id":"6a70618b17180941ca0c5e49","slug":"indian-railways-counter-tickets-changed-passengers-categorized-into-a-and-b-2026-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Ticket Rule: क्या है काउंटर ट्रेन टिकट में A और B कैटेगरी का मतलब? जानें किस आधार पर बुक होंगे रेल टिकट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Ticket Rule: क्या है काउंटर ट्रेन टिकट में A और B कैटेगरी का मतलब? जानें किस आधार पर बुक होंगे रेल टिकट
Mon, 03 Aug 2026 03:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:08 PM IST
सार
Counter Train Ticket Category A and B: 1 अगस्त 2026 से काउंटर से बुक होने वाले ट्रेन टिकट में बदलाव हुआ है जिसमें अब कैटेगरी सामने आई हैं। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
काउंटर से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का नया नियम और कैटेगरी क्या हैं?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंटर से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का नया नियम और कैटेगरी क्या हैं?
- फोटो : AI Generated
क्या है A और B कैटेगरी का मतलब?
- अगर आप भी रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराते हैं तो जान लें 1 अगस्त 2026 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नया टोकन सिस्टम लागू किया गया है
- वहीं, अब रेलवे ने तत्काल ट्रेन टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों को A और B दो कैटेगरी में बांटा गया है
- इसी A और B कैटेगरी के हिसाब से यात्रियों को टोकन दिए जाएंगे
काउंटर से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का नया नियम और कैटेगरी क्या हैं?
- फोटो : AI Generated
क्या है A कैटेगरी का मतलब?
- A कैटेगरी वालों को तत्काल ट्रेन टिकट में प्राथमिकता दी जाती है यानी इनकी ट्रेन टिकट पहले बुक की जाती है
- इसमें वे लोग आते हैं जो अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट बुक करवाने आते हैं
- इसके लिए आपके पास अपने परिवार के उस सदस्य की प्रिंटेड वेध फोटो आईडी होनी जरूरी है जिसमें आधार, पहचान पत्र, पैन कार्ड आदि शामिल हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंटर से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का नया नियम और कैटेगरी क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
B कैटेगरी का क्या मतलब है?
- B कैटेगरी में वे लोग शामिल हैं जो अपने परिवार के अलावा किसी दूसरे व्यक्ति के लिए तत्काल ट्रेन टिकट बुक करवा रहे हैं
- जैसे- दोस्त, रिश्तेदार या पड़ोसी आदि
- इसके लिए भी आपको वैध आईडी चाहिए होती है
विज्ञापन
काउंटर से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का नया नियम और कैटेगरी क्या हैं?
- फोटो : AdobeStock
इन बातों को जान लें:-
- अगर दोनों कैटेगरी यानी A और B कैटेगरी के यात्रियों को टोकन देने के बाद तत्काल कोटे में ट्रेन की सीटें बच जाती हैं तो टोकन सिस्टम बंद हो जाता है और फिर लाइन में लगे अन्य यात्रियों को बची हुई सीटें जारी कर दी जाती हैं
- टिकट बुक करवाने के लिए वैध आईडी होना जरूरी है
- टिकट उसी व्यक्ति को मिलेगा जिसको टोकन जारी हुआ है