फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EWS Certificate: कितने तरह का होता है EWS सर्टिफिकेट? यहां जानें इसके बनवाने की प्रक्रिया

Mon, 03 Aug 2026 01:33 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 03 Aug 2026 01:33 PM IST
सार

EWS सर्टिफिकेट के प्रकार: अक्सर लोग जानकारी के अभाव में कई अपना EWS सर्टिफिकेट नहीं बनवा पाते। इतना ही नहीं बहुत कम लोग ये जानते हैं कि यह सर्टिफिकेट दो तरह का होता है और उनके लिए कौन सा जरूरी है। आइए, इस लेख में इसके प्रकारों और सही नियमों के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
EWS Certificate Categories: Understand Different Types of EWS Certificates and Step by Step Application Guide
ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के प्रकार - फोटो : AI

Economically Weaker Section Eligibility: शिक्षा और सरकारी नौकरियों में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 10% आरक्षण का लाभ देने के लिए ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। कई बार आम इंसान इस बात को लेकर उलझन में पड़ जाता है कि उसे कौन सा प्रमाण पत्र बनवाना चाहिए और इसकी सही प्रक्रिया क्या है। आपको बता दें कि मुख्य रूप से EWS सर्टिफिकेट दो अलग-अलग प्रकार के होते हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से बनवाना होता है। 



इसे बनवाने की प्रक्रिया भी अब सरकार ने बेहद डिजिटल और आसान कर दी है ताकि हर जरूरतमंद तक इसका फायदा पहुंच सके। आइए इस लेख में समझते हैं कि ये दोनों प्रकार कौन से हैं और आप इस सर्टिफिकेट को घर बैठे या कार्यालय जाकर कैसे आसानी से बनवा सकते हैं।

EWS Certificate Categories: Understand Different Types of EWS Certificates and Step by Step Application Guide
राज्य और केंद्र सरकार के दो अलग-अलग EWS सर्टिफिकेट - फोटो : Adobe Stock

राज्य और केंद्र सरकार के दो अलग-अलग EWS सर्टिफिकेट

  • सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि EWS सर्टिफिकेट दो तरह का होता है पहला 'राज्य सरकार' का और दूसरा 'केंद्र सरकार' का। 
  • अगर आप अपने राज्य की सरकारी नौकरियों या कॉलेजों में दाखिला चाहते हैं, तो राज्य सरकार वाला सर्टिफिकेट काम आएगा। 
  • वहीं, यूपीएससी, एसएससी, रेलवे जैसी केंद्रीय नौकरियों या आईआईटी और एनआईटी जैसे केंद्रीय संस्थानों के लिए केंद्र सरकार के फॉर्मेट वाला EWS सर्टिफिकेट अनिवार्य होता है।
EWS Certificate Categories: Understand Different Types of EWS Certificates and Step by Step Application Guide
ईडब्ल्यूएस आरक्षण के लिए जरूरी पात्रता और नियम - फोटो : Adobe Stock

ईडब्ल्यूएस आरक्षण के लिए जरूरी पात्रता और नियम

  • ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ सिर्फ उन्हीं सामान्य वर्ग के परिवारों को मिलता है, जिनकी सालाना पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम होती है। 
  • इसके अलावा, परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए और शहरी क्षेत्र में 1000 वर्ग फीट से बड़ा आवासीय फ्लैट नहीं होना चाहिए। 
  • ध्यान रहे कि जो लोग पहले से ही एससी, एसटी या ओबीसी आरक्षण का लाभ ले रहे हैं, वे EWS प्रमाण पत्र के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
EWS Certificate Categories: Understand Different Types of EWS Certificates and Step by Step Application Guide
आवेदन के लिए जरूरी मुख्य दस्तावेजों की लिस्ट - फोटो : Adobe Stock

आवेदन के लिए जरूरी मुख्य दस्तावेजों की लिस्ट

  • EWS प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने से पहले आपको कुछ जरूरी कागजात तैयार रखने होते हैं।
  • इसमें सबसे महत्वपूर्ण एक बिल्कुल नया और अपडेटेड आय प्रमाण पत्र होता है।
  • इसके साथ ही आपके पास पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जमीन या मकान के कागजात, हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो और एक स्व-घोषणा पत्र होना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
EWS Certificate Categories: Understand Different Types of EWS Certificates and Step by Step Application Guide
ऑनलाइन बनवाने की प्रक्रिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से बनवाने की पूरी प्रक्रिया
  • आप इस सर्टिफिकेट को दो तरीकों से बनवा सकते हैं।
  • ऑनलाइन के लिए आपको अपने राज्य के 'ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल' (edistrict.up.gov.in) पर जाकर सिटीजन लॉगिन करना होगा, फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फिर मामूली फीस देनी होगी। 
  • वहीं ऑफलाइन के लिए आप अपने तहसील कार्यालय या जन सेवा केंद्र में जाकर EWS का फॉर्म भर सकते हैं। 
  • बता दें कि दोनों ही तरीकों में स्थानीय लेखपाल और तहसीलदार द्वारा दस्तावेजों की जमीनी जांच के बाद 15 से 21 दिनों में आपका प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed