फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Property Rules: रजिस्ट्री के कितने दिनों बाद होता है दाखिल-खारिज? जानें इसके नियम और जरूरी बातें

Sun, 02 Aug 2026 08:35 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 02 Aug 2026 08:35 PM IST
सार

Days Required For Land Mutation: कई बार लोग रजिस्ट्री करवाने को ही अंतीम प्रक्रिया मान लेते हैं, मगर आपको बता दें कि संपत्ती पर मालिकाना अधिकार के लिए रजिस्ट्री के बाद दाखिल-खारिज करवाना जरूरी होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि रजिस्ट्री के कितने दिनों बाद दाखिल-खारिज करना होता है।

विज्ञापन
Property Mutation Rules: How Many Days After Property Registry Is Mutation Completed Legally
जमीन का दाखिल खारिज नियम, - फोटो : AI

Property Mutation Rules: जब भी कोई व्यक्ति मकान, दुकान या जमीन खरीदता है, तो वह सबसे पहले उसकी रजिस्ट्री कराता है। रजिस्ट्री होने का मतलब यह कतई नहीं है कि सरकारी रिकॉर्ड में भी आप उस जमीन के मालिक बन चुके हैं। सरकारी कागजातों में अपना नाम दर्ज कराने के लिए रजिस्ट्री के बाद 'दाखिल-खारिज' कराना कानूनी रूप से सबसे जरूरी प्रक्रिया है। 



एक आम इंसान के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि रजिस्ट्री होने के कितने दिनों बाद दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी होती है और इसके लिए क्या नियम हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि दाखिल-खारिज में कितना समय लगता है और इस प्रक्रिया को समय पर पूरा करना आपके लिए क्यों आवश्यक है।

Property Mutation Rules: How Many Days After Property Registry Is Mutation Completed Legally
दाखिल-खारिज होने की तय सरकारी समय-सीमा क्या है? - फोटो : AI

दाखिल-खारिज होने की तय सरकारी समय-सीमा क्या है?

  • दाखिल-खारिज में लगने वाला समय राज्य के नियमों, दस्तावेजों की जांच और विवाद की स्थिति पर निर्भर करता है।
  • सामान्य तौर पर संपत्ति की रजिस्ट्री होने के बाद दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी होने में 30 से 90 दिनों (एक से तीन महीने) का समय लगता है। 
  • अगर जमीन पूरी तरह से विवाद रहित है और बेचने वाले के सारे कागजात सही हैं, तो कई राज्यों में यह काम ऑनलाइन आवेदन करने के मात्र 30 से 45 दिनों के भीतर सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो जाता है।
  • कई राज्यों में यह प्रक्रिया कुछ सप्ताह से लेकर कुछ महीनों में पूरी हो जाती है।

 

Property Mutation Rules: How Many Days After Property Registry Is Mutation Completed Legally
शादी के बाद पिता की संपत्ति में बेटी का कितना होता है अधिकार? - फोटो : Adobe Stock

रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज में क्या अंतर है?

  • प्रॉपर्टी रजिस्ट्री केवल दो पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन और जमीन की खरीद-बिक्री का एक लिखित समझौता है। 
  • इसके विपरीत, दाखिल-खारिज का मतलब होता है सरकारी राजस्व रिकॉर्ड से पुराने मालिक का नाम 'खारिज' करना और नए खरीदार का नाम 'दाखिल' करना। 
  • इसके बिना आपको सरकारी तौर पर जमीन का मालिकाना हक नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Property Mutation Rules: How Many Days After Property Registry Is Mutation Completed Legally
समय पर दाखिल-खारिज न कराने से क्या हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock

समय पर दाखिल-खारिज न कराने से क्या हो सकता है?

  • अगर आप रजिस्ट्री के बाद दाखिल-खारिज कराने में देरी करते हैं, तो आपको भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
  • जब तक सरकारी रिकॉर्ड में आपका नाम दर्ज नहीं होगा, तब तक आप उस प्रॉपर्टी को किसी अन्य व्यक्ति को कानूनी रूप से नहीं बेच सकते। 
  • इसके अलावा, चालाक विक्रेता आपकी लापरवाही का फायदा उठाकर उस जमीन पर दोबारा लोन ले सकता है, या अन्य विवाद भी हो सकता है।
विज्ञापन
Property Mutation Rules: How Many Days After Property Registry Is Mutation Completed Legally
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन आवेदन के आवश्यक दस्तावेज
  • आजकल लगभग सभी राज्यों में दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। 
  • आवेदन करने के लिए आपको मुख्य रूप से रजिस्ट्री की कॉपी, गवाहों के नाम, पुराना म्यूटेशन सर्टिफिकेट और पहचान पत्र की आवश्यकता होती है। 
  • आप अपने राज्य के भूलेख पोर्टल पर जाकर या नजदीकी जन सेवा केंद्र के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed