फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Powerbank Blast: बरसात में क्यों बढ़ जाता है पावर बैंक के ब्लास्ट होने का खतरा? जानें बचाव के तरीके

Sun, 02 Aug 2026 07:55 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 02 Aug 2026 07:55 PM IST
सार

Monsoon Electronic Gadget Care: बरसात के दिनों में हमारे वातावरण में उमस और नमी की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक डिवाइसों में भी शॉर्ट सर्किट का जोखिम बढ़ता है, यही वजह है की हाल के दिनों में कई पावरबैंक के ब्लास्ट होने की खबरें आ रही हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Powerbank Blast Risks: Why Portable Chargers Explode in Monsoon and How to Stay Safe
पावर बैंक ब्लास्ट के कारण - फोटो : AI

Powerbank Blast Prevention: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन के साथ-साथ पावर बैंक भी हमारी जिंदगी का एक बेहद जरूरी हिस्सा बन गया है। सफर पर निकलना हो या बिजली कटौती से निपटना हो, यह छोटा सा गैजेट हमारे बहुत काम आता है। मगर क्या आप जानते हैं कि मानसून यानी बरसात के मौसम में पावर बैंक के फटने या ब्लास्ट होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है? एक आम इंसान अक्सर इस बात से अनजान रहता है कि मौसम का थोड़ा सा भी असर इस डिवाइस को एक खतरनाक बम में बदल सकता है।



हाल ही में बारिश के दिनों में पावर बैंक ब्लास्ट होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि बरसात में यह खतरा क्यों बढ़ जाता है और कुछ आसान सावधानियां बरतकर आप खुद को और अपने परिवार को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।

Powerbank Blast Risks: Why Portable Chargers Explode in Monsoon and How to Stay Safe
पावर बैंक - फोटो : AI जनरेटेड

हवा में नमी और शॉर्ट सर्किट का सबसे बड़ा कारण

  • बरसात के मौसम में हवा में नमी का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। 
  • यह बारीक नमी पावर बैंक के अंदरूनी सर्किट तक पहुंच जाती है। 
  • जब आप इसे चार्ज करते हैं, तो यह नमी अंदरूनी तारों को आपस में जोड़ देती है, जिससे अचानक शॉर्ट सर्किट हो जाता है और बैटरी में भयंकर ब्लास्ट हो सकता है।
Powerbank Blast Risks: Why Portable Chargers Explode in Monsoon and How to Stay Safe
Power Bank - फोटो : Freepik

ओवरहीटिंग की समस्या

  • ज्यादातर पावर बैंक में लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल होता है, जो केमिकल से बनी होती है। 
  • उमस के मौसम में जब कमरे का तापमान बढ़ता है और वेंटिलेशन कम होता है, तो चार्जिंग के दौरान यह बैटरी बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है। 
  • ज्यादा गर्मी के कारण बैटरी अंदर से फूलने लगती है और फिर फट जाती है।
  • इसलिए कभी भी पावरबैंक के ओवरहीटिंग की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Powerbank Blast Risks: Why Portable Chargers Explode in Monsoon and How to Stay Safe
लोकल चार्जर और डुप्लीकेट केबल का इस्तेमाल करना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

लोकल चार्जर और डुप्लीकेट केबल का इस्तेमाल करना

  • कई लोग पैसे बचाने के चक्कर में लोकल या नकली पावर बैंक और केबल खरीद लेते हैं। 
  • इन सस्ते पावर बैंक में सुरक्षा के लिए जरूरी 'ओवरचार्ज प्रोटेक्शन चिप' नहीं होती है। 
  • बरसात में जब बिजली का वोल्टेज ऊपर-नीचे होता है, तो ये लोकल डिवाइस उस झटके को बर्दाश्त नहीं कर पाते और तुरंत आग पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन
Powerbank Blast Risks: Why Portable Chargers Explode in Monsoon and How to Stay Safe
बरसात में पावर बैंक को सुरक्षित रखने के सबसे आसान उपाय - फोटो : Adobe Stock
बरसात में पावर बैंक को सुरक्षित रखने के सबसे आसान उपाय
  • इस खतरे से बचने के लिए पावर बैंक को हमेशा सूखी जगह पर रखें और गीले हाथों से न छुएं। 
  • पावर बैंक को कभी भी रात भर चार्जिंग पर लगाकर न छोड़ें। 
  • चार्ज करते समय इसके ऊपर कोई कपड़ा या तकिया न रखें ताकि हवा मिलती रहे। 
  • सबसे जरूरी बात, हमेशा ब्रांडेड और बीआईएस प्रमाणित पावर बैंक का ही इस्तेमाल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed