फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: पीएम किसान रजिस्ट्रेशन में पुराना मोबाइल नंबर खो गया है? यहां जानें नया नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया

Sun, 02 Aug 2026 01:22 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 02 Aug 2026 01:22 PM IST
सार

Update Mobile Number PM Kisan: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए सरकार ने पुराने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलने की प्रक्रिया को अब काफी आसान बना दिया है। यदि आपका पुराना नंबर खो गया है, तो आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे इसे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसकी बेहद सरल प्रक्रिया को समझते हैं।

विज्ञापन
Update Mobile Number in PM Kisan: Step-by-Step Process to Link New Phone Number If Old One Is Lost
पीएम किसान नया मोबाइल नंबर अपडेट - फोटो : AI

Change Registered Phone Number Online: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के पाने के लिए किसान के पास वही मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए, जो उनके खाते से लिंक है। कई बार किसान भाइयों का पुराना मोबाइल नंबर खो जाता है या बंद हो जाता है, जिससे उन्हें ई-केवाईसी करने या किस्त का स्टेटस चेक करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 



सरकार ने किसानों की इसी समस्या को दूर करने के लिए नया मोबाइल नंबर अपडेट करने की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। आइए इस लेख में समझते हैं कि आप घर बैठे या नजदीकी केंद्र पर जाकर अपना नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर सकते हैं।

Update Mobile Number in PM Kisan: Step-by-Step Process to Link New Phone Number If Old One Is Lost
पीएम किसान नया मोबाइल नंबर अपडेट - फोटो : AI

आधिकारिक पोर्टल पर से होगा अपडेट

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) खोलें।
  • होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और 'अपडेट मोबाइल नंबर' पर क्लिक करें।
  • यहां अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या डालकर आप चेक कर सकते हैं कि आपका कौन सा नंबर पहले से दर्ज है।
  • इसके बाद अपना नए मोबाइल नंबर को ओटीपी की मदद से अपडेट कर सकते हैं।
Update Mobile Number in PM Kisan: Step-by-Step Process to Link New Phone Number If Old One Is Lost
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

पोर्टल पर आधार सुधार विकल्प के जरिए

  • अगर आपके आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर पहले से लिंक है, तो आप पोर्टल पर 'नेम करेक्शन एज पर आधार' या प्रोफाइल एडिट सेक्शन में जा सकते हैं। 
  • वहां अपने आधार नंबर की मदद से ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करके अपने किसान खाते में नया मोबाइल नंबर ऑनलाइन भी आसानी से अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Update Mobile Number in PM Kisan: Step-by-Step Process to Link New Phone Number If Old One Is Lost
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

नजदीकी सीएससी पर बायोमेट्रिक अपडेट

  • अगर ऑनलाइन नंबर बदलने में तकनीकी दिक्कत आ रही है, तो अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाएं। 
  • वहां मौजूद संचालक को अपना आधार कार्ड और नया मोबाइल नंबर दें। 
  • वे आपके फिंगरप्रिंट (अंगूठे का निशान) या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए पीएम किसान पोर्टल पर आपका नया नंबर तुरंत लिंक कर देंगे।
विज्ञापन
Update Mobile Number in PM Kisan: Step-by-Step Process to Link New Phone Number If Old One Is Lost
कृषि विभाग के कार्यालय या लेखपाल से संपर्क - फोटो : Adobe Stock
कृषि विभाग के कार्यालय या लेखपाल से संपर्क
  • अगर ऊपर दिए दोनों तरीके काम न करें, तो किसान भाई अपने ब्लॉक के कृषि विभाग कार्यालय में जाकर संबंधित नोडल अधिकारी या अपने क्षेत्र के लेखपाल से मिल सकते हैं।
  • वहां एक साधारण सा प्रार्थना पत्र और अपनी नई केवाईसी जानकारी जमा करके आप अपने किसान रजिस्ट्रेशन में नया मोबाइल नंबर मैनुअली अपडेट करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed