Induction Cooktop Hacks: आज के समय में बहुत से लोग अपने किचन में इंडक्शन चूल्हा का इस्तेमाल करते हैं। यह गैस की तुलना में तेजी से खाना पकाता है और इसे साफ करना भी बहुत आसान होता है। बता दें कि कुछ लोग इंडक्शन का इस्तेमाल करते समय शीशे वाले ऊपरी हिस्से को खरोंच और तेल के दाग-धब्बों से बचाने के लिए बर्तनों के नीचे बटर पेपर या सिलिकॉन मैट रख देते हैं।
{"_id":"6a6f3e0140cb7a220203b201","slug":"induction-cooktop-hacks-is-it-safe-to-place-butter-paper-or-silicone-mats-under-cookware-2026-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Induction: क्या इंडक्शन चूल्हे पर बर्तनों के नीचे बटर पेपर या सिलिकॉन मैट रखना चाहिए? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Induction: क्या इंडक्शन चूल्हे पर बर्तनों के नीचे बटर पेपर या सिलिकॉन मैट रखना चाहिए? यहां जानें
Sun, 02 Aug 2026 06:24 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 02 Aug 2026 06:24 PM IST
सार
Silicone Mat Induction Safe: इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करते समय कई लोग सिलिकॉन मैट का प्रयोग करते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अधिकांश लोग इस सिलिकॉन मैट के बारे में जानते भी नहीं हैं। इसलिए, आइए इस लेख में बेहद सरल भाषा में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
इंडक्शन चूल्हा कुकिंग हैक्स
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडक्शन के काम करने का हीटिंग तकनीक
- फोटो : Adobe Stock
इंडक्शन के काम करने का हीटिंग तकनीक
- सामान्य गैस चूल्हे की तरह इंडक्शन से कोई सीधी आग या लपटें नहीं निकलती हैं।
- यह 'इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड' के सिद्धांत पर काम करता है, जो सीधे लोहे या स्टील के बर्तन को गर्म करता है।
- चूंकि इंडक्शन की कांच वाली सतह खुद गर्म नहीं होती, इसलिए बर्तनों के नीचे पतली चीजें रखने से इसकी कार्यप्रणाली पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता है।
बटर पेपर का इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
बटर पेपर का इस्तेमाल
- इंडक्शन कुकटॉप पर बटर पेपर रखने की सलाह अधिकांश इंडक्शन कंपनियां नहीं देती हैं।
- कम तापमान पर कुछ लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ज्यादा गर्मी में इसके जलने का खतरा रहता है।
- इसलिए सुरक्षा के लिहाज से इसका नियमित उपयोग करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलिकॉन मैट का इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
सिलिकॉन मैट का इस्तेमाल
- अगर आप इंडक्शन की सतह को खरोंच से बचाना चाहते हैं, तो केवल इंडक्शन कुकटॉप के लिए बने फूड-ग्रेड सिलिकॉन मैट का ही इस्तेमाल करें।
- सामान्य सिलिकॉन मैट हर कुकटॉप के लिए उपयुक्त नहीं होते।
- इस्तेमाल से पहले अपने इंडक्शन कुकटॉप के कंपनी से सलाह जरूर देखें, वरना बाद कुछ खराब होने पर कंपनियां गारंटी नहीं देती हैं।
विज्ञापन
बरतने वाली जरूरी सावधानियां और महत्वपूर्ण टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
बरतने वाली जरूरी सावधानियां और महत्वपूर्ण टिप्स
- इन चीजों का इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रखें कि वे बहुत ज्यादा मोटी न हों, वरना इंडक्शन बर्तन को ठीक से सेंस नहीं कर पाएगा।
- इसके अलावा, कभी भी सामान्य इंडक्शन प्लास्टिक, अखबार या सूती कपड़े का इस्तेमाल भूलकर भी न करें।
- अगर आप सिलिकॉन मैट का उपयोग कर रहे हैं, तो हमेशा अच्छी क्वालिटी का ही मैट खरीदें ताकि वह कुकिंग के दौरान पिघलकर इंडक्शन से न चिपके।