फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Essential Things For Monsoon: मौसम साफ देखकर छाता घर पर छोड़ दिया? मानसून में हमेशा साथ रखें ये चीजें

Mon, 24 Aug 2026 02:44 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 24 Aug 2026 02:44 PM IST
सार

Essential Things For Monsoon: बारिश के मौसम में अचानक बारिश, जलभराव और ट्रैफिक जैसी परेशानियां सामने आ सकती हैं। ऐसे में घर से निकलते समय बैग में कुछ जरूरी चीजें रख लेना समझदारी है। इससे छोटी-छोटी दिक्कतों से बचा जा सकता है और सफर भी आसान रहता है।
 

विज्ञापन
Essential Things to Carry Before Stepping Out During Monsoon
मानसून में बाहर जाने से पहले कर लें ये छोटी तैयारी - फोटो : AI

मानसून का मौसम आते ही गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन घर से बाहर निकलने वालों की परेशानी बढ़ जाती है। कब तेज बारिश शुरू हो जाए, सड़क पर पानी भर जाए या वापस लौटने में देर हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में अगर आप रोज ऑफिस, कॉलेज या किसी दूसरे काम से बाहर जाते हैं तो घर से निकलने से पहले बैग को थोड़ा तैयार रखना काफी फायदेमंद हो सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मानसून में घर से बाहर निकलने से पहले कौन सी चीजें रखनी चाहिए। आइए जानते हैं।

Essential Things to Carry Before Stepping Out During Monsoon
मानसून में बाहर जाने से पहले कर लें ये छोटी तैयारी - फोटो : अमर उजाला

छाता सबसे पहले रखें
बारिश के मौसम में सबसे जरूरी चीज छाता है। मौसम साफ देखकर इसे घर पर छोड़ने की गलती न करें। छोटा फोल्डिंग छाता बैग में आसानी से रखा जा सकता है और अचानक बारिश होने पर काफी काम आता है।

रेनकोट भी हो सकता है उपयोगी
अगर आपको बाइक, स्कूटर या पैदल ज्यादा सफर करना पड़ता है तो रेनकोट जरूर रखें। कई बार तेज हवा के कारण छाता संभालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रेनकोट शरीर और कपड़ों को बारिश से बचाने में मदद करता है।

Essential Things to Carry Before Stepping Out During Monsoon
मानसून में बाहर जाने से पहले कर लें ये छोटी तैयारी - फोटो : अमर उजाला

बैग में रखें एक्स्ट्रा कपड़े
बारिश में रास्ते में कपड़े भीग जाएं तो ऑफिस या किसी जरूरी जगह पर पहुंचने के बाद परेशानी हो सकती है। इसलिए संभव हो तो बैग में एक जोड़ी अतिरिक्त कपड़े रखें। खासकर बच्चों के साथ बाहर निकल रहे हैं तो उनके लिए एक्स्ट्रा कपड़े जरूर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Essential Things to Carry Before Stepping Out During Monsoon
मानसून में बाहर जाने से पहले कर लें ये छोटी तैयारी - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल को पानी से बचाएं
आजकल मोबाइल के बिना बाहर निकलना मुश्किल है। बारिश में फोन भीगने से खराब हो सकता है। इसलिए मोबाइल के लिए वाटरप्रूफ पाउच या जिप लॉक बैग रखना अच्छा विकल्प है। जरूरी कागजात और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी पानी से बचाकर रखें। बारिश की वजह से ट्रैफिक में फंसने या रास्ते में ज्यादा समय लगने की स्थिति में मोबाइल की बैटरी खत्म हो सकती है। इसलिए बाहर निकलते समय पावर बैंक साथ रखना उपयोगी रहेगा, खासकर जब आपको लंबे समय तक बाहर रहना हो।

विज्ञापन
Essential Things to Carry Before Stepping Out During Monsoon
मानसून में बाहर जाने से पहले कर लें ये छोटी तैयारी - फोटो : अमर उजाला

जरूरी दवाएं और छोटी फर्स्ट एड किट
अगर आप नियमित दवाएं लेते हैं तो उन्हें साथ रखना न भूलें। इसके अलावा बैग में छोटी फर्स्ट एड किट भी रख सकते हैं। इसमें बैंडेज और जरूरत की सामान्य चीजें रखी जा सकती हैं।

Credit Card: किन जगहों पर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने से अधिक ब्याज लगता है? जानें जरूरी नियम

Fake TTE Alert: वर्दी देखकर न करें भरोसा, ट्रेन में फर्जी TTE की ऐसे करें पहचान, वरना लग सकता है चूना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed