सब्सक्राइब करें

चालान भरने के नाम पर घूम रहा है फर्जी मैसेज, भूल से क्लिक कर दिया तो उड़ जाएंगे पैसे

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 06 Mar 2026 12:32 PM IST
सार

Fake Challan SMS Scam: गाड़ियों के चालान भरने के नाम पर जालसाज लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं जिसके लिए वे लोगों को फर्जी मैसेज भेज रहे हैं। इन मैसेज से सावधान रहें।

विज्ञापन
Fake Challan Alert: Do Not Click on Pay Traffic Fine Links Sent via SMS Scam Alert News in Hindi
फेक चालान मैसेज की कैसे पहचान करें? - फोटो : Amar Ujala

Traffic Challan Phishing Alert: गाड़ी चलाते समय हमें कई सारे नियमों का पालन करना होता है, क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमारी गाड़ी का चालन कट सकता है। सड़क एवं यातायात के तहत कई ट्रैफिक नियम हैं जैसे, सीट बेल्ट पहनना, हेलमेट पहनना, तय लिमिट में गाड़ी चलाना, रेड लाइट जंप न करना आदि।

अगर आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान काट दिया जाता है जिसके लिए आजकल सड़क पर कैमरे भी लगे हैं। मतलब ट्रैफिक पुलिस के अलावा कैमरों से भी आपकी गाड़ी का चालन कट सकता है जिसका मैसेज आपके मोबाइल नंबर पर आता है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपके पास चालान का मैसेज आया है तो आपको क्या नहीं करना है? शायद नहीं, लेकिन आपको इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

Trending Videos
Fake Challan Alert: Do Not Click on Pay Traffic Fine Links Sent via SMS Scam Alert News in Hindi
फेक चालान मैसेज की कैसे पहचान करें? - फोटो : Adobe Stock

क्या मैसेज आता है?

  • लोगों के मोबाइल पर एक मैसेज आता है जिसमें बताया गया होता है कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है
  • इस मैसेज के साथ एक लिंक भी होता है जिस पर क्लिक करके पेमेंट करने के लिए कहा जाता है
  • ये मैसेज देखने में एकदम असली लगता है, लेकिन ये फेक मैसेज हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Fake Challan Alert: Do Not Click on Pay Traffic Fine Links Sent via SMS Scam Alert News in Hindi
फेक चालान मैसेज की कैसे पहचान करें? - फोटो : Adobe Stock

क्या करना चाहिए आपको?

  • सबसे पहले ये सुनिश्चित करें कि क्या ये मैसेज असली है या फेक है
  • अगर ये मैसेज किसी अनजाने नंबर से आया है तो ये फेक मैसेज होता है
  • ट्रैफिक पुलिस द्वारा भेजे गए चालान का मैसेज कभी भी अनजाने नंबर से नहीं आता
Fake Challan Alert: Do Not Click on Pay Traffic Fine Links Sent via SMS Scam Alert News in Hindi
फेक चालान मैसेज की कैसे पहचान करें? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको इस आए हुए मैसेज पर क्लिक करने की जगह सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना चालान चेक करना चाहिए
  • आप ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जा सकते हैं
  • यहां पर आपको पहले अपना गाड़ी नंबर भरना है
  • फिर आपको अपना कैप्चा कोड भरना है
विज्ञापन
Fake Challan Alert: Do Not Click on Pay Traffic Fine Links Sent via SMS Scam Alert News in Hindi
फेक चालान मैसेज की कैसे पहचान करें? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद आपको गेट डिटेल पर क्लिक करना है
  • फिर आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर या आधार के जरिए लॉगिन कर सकते हैं
  • अब अगर आपकी गाड़ी पर चालान है, तो आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • आप चालान का पेमेंट भी यहीं से कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed