Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें घर में किन 4 जगहों पर रखकर चार्ज नहीं करना चाहिए मोबाइल? जानें क्या है खतरा

Mon, 16 Nov 2026 04:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 16 Nov 2026 04:30 PM IST
सार

  • Mobile Charging Tips: मोबाइल चार्ज करते समय सही जगह का चुनाव करना बेहद जरूरी है
  • गर्मी, नमी और ज्वलनशील चीजों के पास मोबाइल को चार्जिंग करने से बचना चाहिए

विज्ञापन
four Places at Home Where Charging Your Phone Can Be Dangerous
मोबाइल कहां पर चार्ज नहीं करना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI

Mobile Charging Tips In Hindi: आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फोन की बैटरी खत्म होने पर उसे चार्जिंग पर लगाना भी हमारी रोजमर्रा की आदत है।



पर क्या आप जानते हैं कि घर में मोबाइल चार्ज करने की जगह भी आपकी सुरक्षा के लिए मायने रखती है? कई बार सुविधा के चक्कर में लोग फोन को बिस्तर, सोफे या दूसरी ऐसी जगहों पर चार्जिंग पर लगा देते हैं, जहां गर्मी जमा हो सकती है या पानी के संपर्क का खतरा रहता है। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको मोबाइल किन जगहों पर चार्ज करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
four Places at Home Where Charging Your Phone Can Be Dangerous
मोबाइल कहां पर चार्ज नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

कहां पर मोबाइल रखकर चार्ज नहीं करना चाहिए?

बिस्तर और तकिए के नीचे

  • कई लोगों की आदत होती है कि वे रात में मोबाइल को अपने बिस्तर पर या तकिए के नीचे रखकर चार्ज करते हैं
  • जबकि, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है
  • चार्जिंग के दौरान फोन और बैटरी गर्म हो सकते हैं
  • साथ ही तकिया, कंबल और गद्दे जैसी मुलायम चीजें गर्मी बाहर निकलने में दिक्कत पैदा कर सकती है
  • इससे फोन का तापमान बढ़ सकता है और आग तक लग सकती है
four Places at Home Where Charging Your Phone Can Be Dangerous
मोबाइल कहां पर चार्ज नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

सोफे और कुशन के बीच

  • सोफे पर बैठकर मोबाइल चलाना और वहीं चार्जिंग पर लगा देना आम बात है, लेकिन सोफे के कुशन के बीच फोन रखना सही नहीं है
  • यहां हवा का प्रवाह कम होता है और सोफे का कपड़ा और आसपास मौजूद अन्य ज्वलनशील सामग्री अधिक गर्मी की स्थिति में आग फैलने का खतरा बढ़ा सकती हैं
  • इसलिए सोफे पर या कुशन के नीचे फोन चार्ज करने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन
four Places at Home Where Charging Your Phone Can Be Dangerous
मोबाइल कहां पर चार्ज नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

बाथरूम और वॉशबेसिन के पास

  • बाथरूम में मोबाइल चार्ज करना भी जोखिम भरा हो सकता है
  • यहां पानी और नमी की मौजूदगी के कारण बिजली के झटके का खतरा रहता है
  • अगर चार्जर, केबल या सॉकेट गीले हाथों अथवा पानी के संपर्क में आते हैं, तो स्थिति गंभीर हो सकती है
  • इसलिए बाथरूम में मोबाइल चार्ज करने से बचें और चार्जिंग के लिए हमेशा सूखी जगह का इस्तेमाल करें
विज्ञापन
four Places at Home Where Charging Your Phone Can Be Dangerous
मोबाइल कहां पर चार्ज नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

रसोई में गैस और चूल्हे के पास

  • कई लोग किचन में काम करते समय मोबाइल को पास में चार्जिंग पर लगा देते हैं
  • पर वे भूल जाते हैं कि गैस चूल्हे, गर्म बर्तनों और भाप के आसपास फोन रखना सही नहीं है
  • अधिक तापमान फोन की बैटरी को प्रभावित कर सकता है
  • वहीं तेल, पानी और खाने की चीजें चार्जिंग केबल या सॉकेट तक पहुंच सकती हैं
  • इसलिए मोबाइल को गैस चूल्हे और गर्म उपकरणों से दूर रखें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed