फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना पैसे दिए फुल स्टोरेज से पाएं मुक्ति! यहां जानें जीमेल और गूगल ड्राइव खाली करने के तीन आसान हैक्स

Mon, 05 Oct 2026 06:36 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 05 Oct 2026 06:36 PM IST
सार

Clear Google Drive Storage Free: आज के समय में अधिकतर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, और उनमें से बहुत से लोगों का जीमेल स्टोरेज फालतू ईमेल और फाइल्स से भर जाता है। इसके बाद गूगल अतिरिक्त स्पेस के लिए हर महीने पैसे चार्ज करता है, और बहुत से लोग पैसे देकर प्लान खरीद भी लेते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि आप बिना एक भी रुपया खर्च किए खुद ही स्टोरेज खाली कर सकते हैं।

विज्ञापन
Free Up Gmail and Google Drive Space: Easy Hacks to Clear 15GB Storage Without Paying
जीमेल स्टोरेज खाली करें - फोटो : AI

 आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले लगभग हर व्यक्ति के पास गूगल अकाउंट होता है। गूगल हर यूजर को जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज तीनों को मिलाकर कुल 15 जीबी की मुफ्त स्टोरेज देता है। लेकिन भारी-भरकम फाइल्स, फोटो-वीडियो और लगातार आने वाले ईमेल की वजह से यह स्पेस बहुत जल्दी भर जाता है।



इसके बाद गूगल नया मेल आने से रोक देता है और अतिरिक्त स्पेस खरीदने के लिए प्लान लेने का ऑफर देने लगता है। हालांकि, अगर आप गूगल वन का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते, तो कुछ आसान स्मार्ट तरीकों से मुफ्त में अपनी 15 जीबी स्टोरेज खाली कर सकते हैं।

Free Up Gmail and Google Drive Space: Easy Hacks to Clear 15GB Storage Without Paying
जीमेल में भारी अटैचमेंट वाले ईमेल ढूंढकर हटाएं - फोटो : FREEPIK

जीमेल में भारी अटैचमेंट वाले ईमेल ढूंढकर हटाएं

  • जीमेल के सर्च बार में 'has:attachment larger:10M' लिखकर सर्च करें। इससे 10 एमबी से बड़ी फाइल्स वाले सभी ईमेल एक साथ आ जाएंगे।
  • अब जो ईमेल जरूरी न हों, उन्हें एक साथ सिलेक्ट करके डिलीट कर दें। इससे बहुत सारे जीबी स्पेस मिनटों में खाली हो जाएगा।
Free Up Gmail and Google Drive Space: Easy Hacks to Clear 15GB Storage Without Paying
गूगल ड्राइव में बड़ी फाइल्स को साइज के अनुसार छांटें - फोटो : Freepik

गूगल ड्राइव में बड़ी फाइल्स को साइज के अनुसार छांटें

  • गूगल ड्राइव खोलें और 'स्टोरेज' सेक्शन पर जाएं। यहां फाइल्स को 'स्टोरेज युज्ड' के हिसाब से सॉर्ट करें ताकि सबसे बड़ी फाइलें सबसे ऊपर दिखें।
  • बेकार पड़ी पुरानी वीडियो, पीडीएफ या बैकअप फाइल्स को सिलेक्ट करके तुरंत रिमूव कर दें, इससे काफी जगह बच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Free Up Gmail and Google Drive Space: Easy Hacks to Clear 15GB Storage Without Paying
ट्रेश और स्पैम फोल्डर को खाली करना न भूलें - फोटो : Adobe Stock

ट्रेश और स्पैम फोल्डर को खाली करना न भूलें

  • ईमेल या फाइल डिलीट करने के बाद भी वे 30 दिनों तक 'ट्रैश' फोल्डर में पड़ी रहती हैं और स्पेस कवर करती हैं।
  • जीमेल और गूगल ड्राइव दोनों के 'ट्रैश' फोल्डर में जाकर 'इप्टी ट्रैश नॉव' पर क्लिक करें ताकि वे हमेशा के लिए हट जाएं।
विज्ञापन
Free Up Gmail and Google Drive Space: Easy Hacks to Clear 15GB Storage Without Paying
गूगल फोटोज में अनचाहे फोटो और वीडियो करें डिलीट - फोटो : FREEPIK
गूगल फोटोज में अनचाहे फोटो और वीडियो करें डिलीट
  • गूगल फोटोज में धुंधली तस्वीरें, बार-बार आई स्क्रीनशॉट फोटो और व्हाट्सएप के फालतू वीडियो सबसे ज्यादा स्पेस घेरते हैं।
  • इसके अलावा आप फोटोज की क्वालिटी को 'ओरिजनल' से 'स्टोरेज सेवर' में बदलकर भी बिना फोटो डिलीट किए कई जीबी स्पेस बचा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed