Train Ticket Rules: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट बुक करते समय वेटिंग लिस्ट एक आम स्थिति है। वहीं, आपन देखा होगा कि वेटिंग ट्रेन टिकट पर GNWL, RLWL या PQWL लिखा आता है, लेकिन अधिकतर यात्री ये देखकर समझ नहीं पाते कि इनमें से किस टिकट के कंफर्म होने की संभावना ज्यादा होती है।
{"_id":"6ac5e3a94b90ecbaa1083e01","slug":"gnwl-vs-rlwl-vs-pqwl-which-waiting-list-gets-confirmed-first-know-indian-railways-rules-2026-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन टिकट पर लिखा है GNWL\/RLWL या PQWL, तो कौन सी टिकट होती है पहले कंफर्म? यहां जानें इनका मतलब और नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ट्रेन टिकट पर लिखा है GNWL/RLWL या PQWL, तो कौन सी टिकट होती है पहले कंफर्म? यहां जानें इनका मतलब और नियम
Wed, 07 Oct 2026 11:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:47 AM IST
सार
GNWL आमतौर पर मुख्य शुरुआती स्टेशन या उसके आसपास से बुक किए गए टिकटों से जुड़ी होती है और इसकी स्थिति अन्य कुछ वेटिंग लिस्ट की तुलना में बेहतर मानी जाती है। जबकि, RLWL और PQWL अलग कोटे से संबंधित हैं, इसलिए इनकी कंफर्मेशन प्रक्रिया GNWL से अलग होती है।
विज्ञापन
क्या होता है ट्रेन टिकट पर लिखे GNWL/RLWL या PQWL का मतलब?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
क्या होता है ट्रेन टिकट पर लिखे GNWL/RLWL या PQWL का मतलब?
- फोटो : AdobeStock
GNWL ट्रेन टिकट क्या होती है?
- GNWL का मतलब जनरल वेटिंग लिस्ट होता है
- यह आमतौर पर तब मिलती है जब यात्री ट्रेन के शुरुआती स्टेशन या उसके नजदीकी महत्वपूर्ण स्टेशन से यात्रा के लिए टिकट बुक करता है और उपलब्ध सीटें खत्म हो जाती हैं
- उदाहरण के लिए, अगर कोई ट्रेन दिल्ली से शुरू होती है और कोई यात्री दिल्ली से आगे की यात्रा के लिए टिकट बुक करता है, तो परिस्थितियों के अनुसार उसे GNWL मिल सकती है
- GNWL में टिकट कंफर्म होने की संभावना अक्सर बेहतर मानी जाती है, क्योंकि इसमें ट्रेन के सामान्य कोटे की सीटों से जुड़े बदलावों का असर पड़ता है
क्या होता है ट्रेन टिकट पर लिखे GNWL/RLWL या PQWL का मतलब?
- फोटो : AdobeStock
RLWL का क्या मतलब है?
- RLWL यानी रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट, यह उन यात्रियों को मिल सकती है जो ट्रेन के शुरुआती स्टेशन के बजाय रास्ते में आने वाले किसी महत्वपूर्ण स्टेशन से यात्रा शुरू करते हैं
- रेलवे कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए अलग से सीटों का कोटा रखता है। इस कोटे की सीटें भर जाने के बाद संबंधित यात्रियों को RLWL मिल सकती है
- इसमें टिकट कंफर्म मुख्य रूप से उस रिमोट लोकेशन कोटे में सीट खाली होने पर निर्भर करता है
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या होता है ट्रेन टिकट पर लिखे GNWL/RLWL या PQWL का मतलब?
- फोटो : AdobeStock
PQWL किसे कहते हैं?
- PQWL का मतलब पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट है और यह भी सामान्य वेटिंग लिस्ट से अलग होती है
- इसमें कुछ चुनिंदा स्टेशनों या छोटे रूटों के यात्रियों के लिए पूल्ड कोटा यानी साझा कोटा रखा जाता है
- इस कोटे की सीटें भरने के बाद यात्री को PQWL मिल सकती है
- PQWL में कंफर्मेशन उस संबंधित पूल्ड कोटा में उपलब्ध सीटों और कैंसिलेशन पर निर्भर करता है
विज्ञापन
क्या होता है ट्रेन टिकट पर लिखे GNWL/RLWL या PQWL का मतलब?
- फोटो : AdobeStock
GNWL/RLWL या PQWL में से पहले कौन सी टिकट कंफर्म होती है
- सिर्फ नाम देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि हर स्थिति में कौन सा टिकट पहले कंफर्म होगा
- हालांकि, सामान्य तौर पर GNWL की कंफर्मेशन संभावना RLWL और PQWL की तुलना में बेहतर मानी जाती है
- इसका कारण यह है कि अलग-अलग वेटिंग लिस्ट अलग कोटे से जुड़ी होती हैं और उनके लिए उपलब्ध सीटों का हिसाब भी अलग होता है
- इसलिए अगर आपके टिकट पर GNWL, RLWL या PQWL लिखा है, तो केवल वेटिंग लिस्ट नंबर देखकर फैसला न करें। बल्कि, यात्रा की तारीख, ट्रेन, रूट, कोटा और टिकट की मौजूदा स्थिति भी महत्वपूर्ण होती है