New Gratuity Rules: जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें पूरा महीना काम करने के बाद सैलरी दी जाती है। वहीं, जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें नियमों के तहत कई अन्य सुविधाएं सरकार द्वारा भी दी जाती है। जैसे, नोकरीपेशा लोगों का पीएफ जमा किया जाता है जिसका लाभ उन्हें मिलता है ताकि, उन्हें भविष्य में आर्थिक दिक्कतें न हो। इसी तरह नौकरी करने वाले लोगों को एक और लाभ दिया जाता है, जो सरकार के नियमों के तहत लागू होता है।
{"_id":"6924042fae4fe1df8d0e980a","slug":"gratuity-calculator-how-much-gratuity-get-new-rules-explained-for-salary-and-tenure-2025-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gratuity: क्या आपको भी अब 1 साल बाद मिलेगी ग्रेच्युटी? जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gratuity: क्या आपको भी अब 1 साल बाद मिलेगी ग्रेच्युटी? जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:37 PM IST
सार
Gratuity Rule Change: अगर आप भी नौकरी करते हैं तो अब आपके लिए ग्रेच्युटी का नियम बदल दिया गया है जिसके जरिए आपको 5 की जगह अब 1 साल में ग्रेच्युटी मिलेगी।
विज्ञापन
नए नियम के मुताबिक आपको कितनी ग्रेच्युटी मिलेगी?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
नए नियम के मुताबिक आपको कितनी ग्रेच्युटी मिलेगी?
- फोटो : Adobe Stock
ग्रेच्युटी का ये है नया नियम
- जहां अब तक 5 साल की नौकरी करने के बाद ही ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाता था, लेकिन बीते दिनों इस नियम को बदल दिया गया। इसके बाद अब एक साल काम करने वाले कर्मचारियों को भी ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा यानी अब ग्रेच्युटी का लाभ लेने के लिए किसी कंपनी में 5 साल नहीं बल्कि 1 साल काम करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए नियम के मुताबिक आपको कितनी ग्रेच्युटी मिलेगी?
- फोटो : Adobe Stock
किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ और किसे नहीं?
फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों को
- अगर आप फिक्स्ड टर्म कर्मचारी हैं, तो आपको भी सिर्फ एक साल काम करने के बाद ही ग्रेच्युटी मिल जाएगी। यहां ये समझ लें कि फिक्स्ड टर्म कर्मचारी वे लोग होते हैं जिन्हें किसी खास प्रोजेक्ट के लिए या किसी समय सीमा के लिए नौकरी पर रखा जाता है। अगर आप इस सूची में हैं, तो आपको 1 साल में ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा।
नए नियम के मुताबिक आपको कितनी ग्रेच्युटी मिलेगी?
- फोटो : Adobe Stock
1 साल की नौकरी पर ग्रेच्युटी सभी को
- जब कोई एक कर्मचारी एक ही कंपनी में 5 साल काम कर लेता था, तो उसके लगातार काम करने और निष्ठापूर्वक काम करने के लिए उसे ग्रेच्युटी दी जाती थी। पर अब किसी कर्मचारी ने अगर किसी कंपनी में एक साल निरंतर सेवा दी है, तो वो भी ग्रेच्युटी का हकदार होगा। कंपनी को ऐसे कर्मचारियों को ग्रेच्युटी देनी होगी। नए लेबर लॉ लागू होने के बाद अब 1 साल में ग्रेच्युटी मिलने वाले नए नियम का लाभ उन युवाओं और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए राहत भरा होगा जो नौकरी बदलते रहते हैं और लंबे समय तक एक ही कंपनी में नहीं रह पाते हैं।
विज्ञापन
नए नियम के मुताबिक आपको कितनी ग्रेच्युटी मिलेगी?
- फोटो : freepik
किस सैलरी पर कितनी ग्रेच्युटी?
- ग्रेच्युटी का फार्मूला कुछ ऐसा है:- (आखरी महीने की सैलरी जिसमें बेसिक और डियरनेस अलाउंस शामिल है) x (15/26) x (जितने साल कंपनी में काम किया)