फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गीले हाथों से हेयर ड्रायर छूना पड़ सकता है भारी, जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

Fri, 18 Sep 2026 04:42 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 18 Sep 2026 04:42 PM IST
सार

Hair Dryer safety: हेयर ड्रायर रोजमर्रा में काफी काम आता है, लेकिन इसे इस्तेमाल करते समय कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खासकर बाथरूम जैसी नमी वाली जगह पर इसे चलाना या गीले हाथों से छूना परेशानी का कारण बन सकता है।
 

विज्ञापन
Hair Dryer Safety Common Mistakes to Avoid While Using a Hair Dryer
हेयर ड्रायर चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलती - फोटो : AI

हेयर ड्रायर आजकल ज्यादातर घरों में इस्तेमाल होता है। बाल धोने के बाद उन्हें जल्दी सुखाने के लिए लोग अक्सर इसे तुरंत निकाल लेते हैं। कई बार सुविधा के चक्कर में लोग इसे बाथरूम के अंदर ही चला लेते हैं या गीले हाथों से इसका प्लग और स्विच छू लेते हैं। यही छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसका इस्तेमाल करने से पहले इन चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं।

Hair Dryer Safety Common Mistakes to Avoid While Using a Hair Dryer
हेयर ड्रायर चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलती - फोटो : Adobe stock

नमी वाली जगह पर क्यों बढ़ जाता है खतरा
बाथरूम में पानी और नमी ज्यादा रहती है। ऐसी जगह पर बिजली से चलने वाले सामान का इस्तेमाल करते समय अतिरिक्त सावधानी की जरूरत होती है। अगर हेयर ड्रायर के आसपास पानी पहुंच जाए या कोई व्यक्ति गीले हाथों से उसके प्लग, तार या स्विच को छू ले तो बिजली का झटका लगने का खतरा बढ़ सकता है। यही वजह है कि बाल सुखाने के लिए हेयर ड्रायर को बाथरूम के अंदर इस्तेमाल करने के बजाय सूखी जगह पर इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित तरीका है। खासकर तब, जब फर्श गीला हो या आसपास पानी फैला हुआ हो।

Hair Dryer Safety Common Mistakes to Avoid While Using a Hair Dryer
हेयर ड्रायर चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलती - फोटो : Adobe stock

गीले हाथों से न छुएं ड्रायर
बाल सुखाते समय कई लोग जल्दबाजी में गीले हाथों से ड्रायर का प्लग लगा देते हैं या स्विच चालू कर देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। पहले हाथ अच्छी तरह सुखाएं और उसके बाद ही प्लग या स्विच को छुएं।

ड्रायर को पानी से रखें दूर
हेयर ड्रायर को सिंक, बाल्टी, शॉवर या पानी से भरे किसी बर्तन के पास रखकर इस्तेमाल न करें। इस्तेमाल के दौरान भी ध्यान रखें कि उसका तार पानी के संपर्क में न आए। अगर ड्रायर गलती से पानी में गिर जाए, तो उसे तुरंत हाथ लगाने के बजाय पहले बिजली का कनेक्शन बंद करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Dryer Safety Common Mistakes to Avoid While Using a Hair Dryer
हेयर ड्रायर चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलती - फोटो : AI

तार और ड्रायर की हालत भी देखें
हर बार इस्तेमाल से पहले एक नजर ड्रायर के तार और प्लग पर डाल लेना अच्छी आदत है। अगर तार कटा हुआ है, प्लग ढीला है, ड्रायर से जलने जैसी गंध आ रही है या वह सामान्य तरीके से काम नहीं कर रहा, तो उसे इस्तेमाल न करें। ऐसी स्थिति में उसकी जांच या मरम्मत कराना बेहतर है।

विज्ञापन
Hair Dryer Safety Common Mistakes to Avoid While Using a Hair Dryer
हेयर ड्रायर चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलती - फोटो : AI

बच्चों की पहुंच से भी रखें दूर
हेयर ड्रायर इस्तेमाल करने के बाद उसे गर्म हालत में कहीं भी न छोड़ें। इसे ठंडा होने दें और फिर सुरक्षित जगह पर रखें। बच्चों की पहुंच से दूर रखना भी जरूरी है, क्योंकि गर्म ड्रायर को छूने से हाथ जल सकता है। छोटी सी सावधानी आपको बिजली से जुड़े हादसे से बचाने में मदद कर सकती है। इसलिए हेयर ड्रायर इस्तेमाल करते समय सबसे जरूरी बात यही है कि पानी और बिजली से चलने वाले इस सामान के बीच दूरी बनाए रखें।

ज्यादा डिटर्जेंट डालकर कपड़े धोना पड़ सकता है भारी, सफाई के चक्कर में हो रहा उल्टा असर

बच्चा पढ़ते समय टीवी की तरफ बार-बार देखता है? कमरे में रखी ये चीजें बन सकती हैं ध्यान भटकने की वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed