Ethanol Kaise Banta Hai: बीते कुछ दिनों से देश में इथेनॉल को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर कई लोग इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी गाड़ियों में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं सरकार देश में इथेनॉल या फ्लैक्स फ्यूल को बढ़ावा देने के लिए कई स्तरों पर काम कर रही है। ऐसे में सवाल है कि आखिर इथेनॉल बनता कैसे है?
{"_id":"6a50d55b1c796aaec70ba6cb","slug":"how-ethanol-is-made-from-agricultural-crops-to-high-purity-biofuel-know-full-process-2026-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How Ethanol Is Made: खेत से पेट्रोल पंप तक, आखिर कैसे बनता है इथेनॉल?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
How Ethanol Is Made: खेत से पेट्रोल पंप तक, आखिर कैसे बनता है इथेनॉल?
Fri, 10 Jul 2026 05:29 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प प्रकाश सिंह
Updated Fri, 10 Jul 2026 05:29 PM IST
सार
Ethanol Production: इन दिनों इथेनॉल काफी चर्चा में है। इसे मुख्य रूप से कृषि आधारित कच्चे माल से वैज्ञानिक प्रक्रिया के जरिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
Ethanol
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ethanol
- फोटो : AI Generated
कैसे बनता है इथेनॉल?
- इथेनॉल की निर्माण प्रक्रिया कई वैज्ञानिक चरणों से होकर गुजरती है।
- इथेनॉल निर्माण की शुरुआत उपयुक्त कृषि उत्पादों के चयन से होती है।
- इसके लिए मक्का, गन्ने से प्राप्त शीरा या स्टार्च और शर्करा वाले अन्य स्रोतों को इथेनॉल के प्लांट में लाया जाता है।
- सबसे पहली प्रक्रिया में इन सामग्रियों को साफ किया जाता है और आवश्यकता के अनुसार बारीक रूप में तैयार किया जाता है।
Ethanol
- फोटो : AI Generated
- अगली प्रक्रिया में पानी मिलाकर नियंत्रित अनुपात में एक मिश्रण को तैयार किया जाता है।
- इसको स्लरी कहा जाता है। इस चरण में तापमान औ (pH) को नियंत्रित किया जाता है।
- इसके बाद मिश्रण में एक खास तरह का एंजाइम मिलाया जाता है।
- ये मक्के या दूसरे फसलों में मौजूद स्टार्च को जटिल शर्करा फिर सरल सर्करा में बदलने का काम करते हैं।
- जब पर्याप्त मात्रा में सरल शर्करा तैयार हो जाता है, तो उन्हें ठंडा करके बड़े टैंकों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ethanol
- फोटो : AI Generated
- इसके बाद इसमें यीस्ट मिलाया जाता है।
- यही सूक्ष्म जीव शर्करा को जैविक प्रक्रिया के माध्यम से इथेनॉल और कार्बन डाइऑक्साइड में परिवर्तित करने का काम करता है।
- यह प्रक्रिया करीब 40 से 80 घंटे तक चलती है। किण्वन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसमें 17-18 प्रतिशत इथेनॉल होता है।
- ये जो किण्वित मिश्रण होता है इसे डिस्टिलेशन कॉलम में भेजा जाता है।
- यहां गर्मी देकर इथेनॉल को दूसरे तरल और ठोस पदार्थों को अलग करने का काम किया जाता है।
विज्ञापन
Ethanol
- फोटो : AI Generated
- इस प्रक्रिया में इथेनॉल वाष्प के रूप में ऊपर आता है। इस दौरान इसे अलग किया जाता है।
- डिस्टिलेशन की प्रक्रिया के बाद इथेनॉल की शुद्धता करीब 95 फीसदी तक पहुंच जाती है।
- यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मॉलेक्यूलर सिव से इसे और ज्यादा शुद्ध किया जाता है।
- इस दौरान पानी की जो मात्रा बची होती है वह भी निकल जाती है।
- पूरी प्रक्रिया होने के बाद 99 प्रतिशत शुद्ध इथेनॉल मिलता है।
- इस इथेनॉल को बाद में आपूर्ति के लिए भेजा जाता है।