फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने प्लॉट पर अधिकतम कितने मंजिल बना सकते हैं घर? जानें इससे जुड़े सरकारी नियम

Tue, 01 Sep 2026 04:02 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 01 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

Maximum House Height Rules India: घर बनाना बहुत से लोगों के जीवन का एक बड़ा सपना होता है, ऐसे जब वो अपने घर बनवाने की प्लानिंग करते हैं तो उनके दिमाग में कई सवाल होते हैं। इसी कड़ी में बड़ा सवाल ये रहता है आखिर वो अपने घर के कितने मंजील तक बनवा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
How Many Floors Can You Build on Your Plot? Know Government Rules, Height Limits, and Construction Guidelines
प्लॉट पर कितने मंजिल बना सकते हैं - फोटो : AI

How Many Floors Can We Build on Plot?: जब भी कोई व्यक्ति अपना नया घर बनाने की शुरुआत करता है, तो उसके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि वह अपनी जमीन पर अधिकतम कितनी मंजिल तक का निर्माण कर सकता है। बता दें कि इस सवाल का जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आपका प्लॉट कितना बड़ा है, उसके सामने की सड़क की चौड़ाई कितनी है।



इसके बाद जो सबसे बड़ी चीज होती है वो वहां की स्थानीय नगर निगम या विकास प्राधिकरण के नियम होत हैं। आम तौर पर सामान्य रिहायशी इलाकों में स्टिल्ट पार्किंग के साथ ग्राउंड प्लस 4 फ्लोर यानी कुल 17.5 मीटर तक की ऊंचाई की अनुमति मिलती है। आइए इस लेख में इसी से जुड़ी जानकारी के बारे में जानते हैं।

How Many Floors Can You Build on Your Plot? Know Government Rules, Height Limits, and Construction Guidelines
प्लॉट का आकार और निर्माण सीमा - फोटो : AdobeStock

प्लॉट का आकार और निर्माण सीमा

  • घर बनाते समय सबसे पहले आपके प्लॉट का साइज देखा जाता है। 
  • अगर आपका प्लॉट बहुत छोटा है, जैसे कि 50 से 90 वर्ग मीटर के दायरे में, तो फायर सेफ्टी और आस-पास की जगह के नियमों के कारण आपको चार मंजिल या उससे ऊपर बनाने की अनुमति नहीं मिलती है।
  • छोटे भूखंडों पर स्थानीय नियमों के अनुसार दो से तीन मंजिल तक की ही सीमा तय की जाती है।
How Many Floors Can You Build on Your Plot? Know Government Rules, Height Limits, and Construction Guidelines
सड़क की चौड़ाई का नियम - फोटो : AdobeStock

सड़क की चौड़ाई का नियम

  • आपके प्लॉट के सामने वाली सड़क कितनी चौड़ी है, यह बात घर की ऊंचाई तय करने में अहम भूमिका निभाती है।
  • संकीर्ण और तंग गलियों में ऊंची इमारतें बनाने की सख्त मनाही होती है, क्योंकि आपातकालीन स्थिति या आग लगने पर वहां दमकल गाड़ियों और एम्बुलेंस के आसानी से आने-जाने के लिए पर्याप्त खुली जगह होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Many Floors Can You Build on Your Plot? Know Government Rules, Height Limits, and Construction Guidelines
फ्लोर एरिया रेश्यो - फोटो : AdobeStock

फ्लोर एरिया रेश्यो

  • नगर निगम या विकास प्राधिकरण द्वारा एफएआर (FAR) का पैमाना तय किया जाता है।
  • यह अनुपात इस बात का हिसाब लगाता है कि आप अपनी कुल जमीन के मुकाबले कितना हिस्सा ढंककर उस पर निर्माण कर सकते हैं।
  • एफएआर की सीमा के भीतर रहकर ही आपको नक्शा पास कराना होता है ताकि अवैध निर्माण से बचा जा सके।
विज्ञापन
How Many Floors Can You Build on Your Plot? Know Government Rules, Height Limits, and Construction Guidelines
अग्नि सुरक्षा और नक्शा पास कराना - फोटो : AdobeStock
अग्नि सुरक्षा और नक्शा पास कराना
  • अगर आप 17.5 मीटर से अधिक ऊंची इमारत बनाने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए फायर डिपार्टमेंट की एनओसी और विशेष अनुमति लेना कानूनी रूप से अनिवार्य होता है।
  • बिना स्थानीय प्राधिकरण से नक्शा पास कराए किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध माना जाता है, जिस पर प्रशासन द्वारा भारी जुर्माना या तोड़ने की कार्रवाई की जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed