घर में फ्रिज उन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में शामिल है, जिन्हें ज्यादातर लोग दिन-रात चालू रखते हैं। गर्मी हो या सर्दी, फ्रिज को बंद करना आसान नहीं होता। इसमें दूध, सब्जियां, फल और खाने-पीने की दूसरी चीजें रखी जाती हैं।
{"_id":"6af4606b286ebfb7710ccf11","slug":"how-much-electricity-does-a-refrigerator-consume-in-a-month-if-it-runs-24-hours-a-day-2026-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: 24 घंटे फ्रिज चलाने पर महीने में कितना आता है बिजली का बिल? यहां समझें पूरा गणित","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: 24 घंटे फ्रिज चलाने पर महीने में कितना आता है बिजली का बिल? यहां समझें पूरा गणित
Wed, 11 Nov 2026 06:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:02 PM IST
सार
- Refrigerator Electricity Bill: 24 घंटे चालू रहने वाले फ्रिज का बिजली खर्च उसकी सालाना यूनिट खपत और बिजली दर पर निर्भर करता है
- 5 स्टार फ्रिज बाकी फ्रिज की तुलना में कम बिजली खर्च करता है
विज्ञापन
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है?
- फोटो : AI Generated
फ्रिज का बिजली बिल कैसे कैलकुलेट करें?
- फ्रिज की बिजली खपत जानने का सबसे आसान तरीका उसके पीछे या अंदर लगे बीईई (BEE) एनर्जी लेबल को देखना है
- इस लेबल पर सालाना बिजली खपत (Annual Energy Consumption) यानी सालाना यूनिट्स की जानकारी दी जाती है
- इसी आंकड़े से आप महीने का अनुमानित खर्च निकाल सकते हैं
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है?
- फोटो : AI Generated
- उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपके फ्रिज की सालाना बिजली खपत 250 यूनिट है
- तो इस हिसाब से सालाना खपत हुई 250 यूनिट और महीने की खपत हुई लगभग 20.8 यूनिट
- ऐसे में अगर बिजली की दर 8 रुपये प्रति यूनिट है, तो हर महीने का खर्च लगभग 167 रुपये होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है?
- फोटो : एआई जनरेटेड
फ्रिज की बिजली खपत किन बातों पर निर्भर करती है?
- फ्रिज कितना बिजली खर्च करेगा, यह सिर्फ उसकी स्टार रेटिंग से तय नहीं होता बल्कि इसके लिए कई बातें जिम्मेदार होती हैं
- जैसे- ज्यादा लीटर वाले फ्रिज की बिजली खपत मॉडल और तकनीक के अनुसार अलग हो सकती है
- BEE की 5 स्टार रेटिंग वाला फ्रिज आमतौर पर कम स्टार वाले समान श्रेणी के मॉडल से कम बिजली खर्च करता है
- फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से अंदर गर्म हवा जाती है। इससे कूलिंग बनाए रखने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा काम करना पड़ सकता है
विज्ञापन
फ्रिज कितनी बिजली खर्च करता है?
- फोटो : AdobeStock
बिजली का बिल कम करने के लिए क्या करें?
- फ्रिज को दीवार से उचित दूरी पर रखें, ताकि गर्मी बाहर निकल सके
- इसमें गर्म खाना सीधे रखने से बचें और दरवाजा बार-बार न खोलें
- फ्रिज की रबर सील भी समय-समय पर चेक करते रहें
- इसके अलावा फ्रिज खरीदते समय BEE स्टार लेबल पर सालाना यूनिट खपत जरूर देखें