Confirm Train Ticket Booking: लोग ट्रेन से यात्रा करने के लिए काफी पहले से अपनी ट्रेन टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन हर किसी को कंफर्म ट्रेन टिकट मिल नहीं पाती है। इसलिए कई लोग एजेंट से अपना ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं।
{"_id":"6a1016b5675157b3db0f1e79","slug":"how-to-book-a-confirm-train-ticket-without-broker-or-agent-ke-kaise-confirm-train-ticket-book-karein-2026-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Ticket: बिना एजेंट के कैसे बुक करें कंफर्म ट्रेन टिकट? रेलवे का ये एक तरीका करेगा मदद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Ticket: बिना एजेंट के कैसे बुक करें कंफर्म ट्रेन टिकट? रेलवे का ये एक तरीका करेगा मदद
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Fri, 22 May 2026 02:11 PM IST
सार
Bina Agent Ke Kaise Confirm Train Ticket Book Karein: अगर आपको भी ट्रेन का कंफर्म टिकट चाहिए, तो इसमें कई बार दिक्कतें आती हैं और उन रूट पर अधिक जिन पर टिकट खुलते ही बुक हो जाती हैं। पर आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे बिना किसी एजेंट को अतिरिक्त पैसे दिए खुद कंफर्म ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : AdobeStock
कंफर्म ट्रेन टिकट के लिए क्या करें?
- इसके लिए आपको करना ये होगा कि पहले ही पैसेंजर की जानकारी मास्टर लिस्ट में भर देनी है
- अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको टिकट बुक करते समय यात्री का नाम, उम्र जैसी जानकारी नहीं भरनी पड़ती हैं
- इसकी वजह से आपका समय बचता है और कंफर्म ट्रेन टिकट मिलने की संभावना और अधिक हो जाती है
Trending Videos
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बनाएं अपनी मास्टर लिस्ट?
पहला स्टेप
- इसके लिए पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं
- आप चाहें तो IRCTC के एप पर भी जा सकते हैं
- यहां पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लें
- फिर आपको 'MY Account' सेक्शन के 'My Profile' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- इसके बाद 'Add / Modify Master List' पर क्लिक करें
- फिर आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसे भरकर सबमिट कर दें
- इस फॉर्म में अपनी कैटेगरी चुनकर नाम, जन्मतिथि, जैसी जरूरी जानकारी भर कर सबमिट कर दें
- आपको जितने यात्रियों के नाम मास्टर लिस्ट में एड करने हैं, आप कर सकते हैं
- इसके बाद आपकी मास्टर लिस्ट तैयार है
विज्ञापन
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- अब जब भी ट्रेन टिकट बुक करें, तो इस लिस्ट से जिस यात्री की टिकट बुक करनी है, उसका नाम चुन लें
- फिर आपका समय बचेगा आप आपको बिना किसी एजेंट की मदद से कंफर्म ट्रेन टिकट मिल सकता है
- ये तरीका तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने में खासतौर पर आपकी मदद कर सकता है