{"_id":"6a100c4ecb6367f6e702ecd4","slug":"rebar-selection-tips-for-house-construction-sariya-kharidte-samay-kin-bato-ka-dhyan-rakhna-chahiye-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"House Construction: घर में सरिया लगवाते समय न करें ये गलतियां, नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
House Construction: घर में सरिया लगवाते समय न करें ये गलतियां, नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Fri, 22 May 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Sariya Lagate Samay Dhyan Rakhne Wali Baaten: अगर आप घर बनवा रहे हैं, तो सरिया लगवाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो बाद में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Sariya kharidte samay kin bato ka dhyan rakhna chahiye
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Rebar for house construction: हम में से अधिकतर लोगों का सपना होता है कि हमारा खुद का घर हो। कई बार जब लोगों के पास अच्छी मात्रा में पैसे इकट्ठे हो जाते हैं, तो वे घर का निर्माण कार्य शुरू कराते हैं। हालांकि, मजबूत और सुरक्षित मकान के लिए सही निर्माण सामग्री का चयन काफी जरूरी है। घर का निर्माण कार्य कराते समय सबसे जरूरी सामग्री सरिया है। अगर इसको लगवाते समय गलती की जाए, तो यह भविष्य में भारी नुकसान का कारण बन सकती है।
Trending Videos
कई लोग खर्च बचाने या दूसरों की सलाह पर बिना तकनीकी जानकारी के सरिया खरीद लेते हैं। इसका सीधा असर मकान की मजबूती पर पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार घर की डिजाइन, मंजिलों की संख्या और भविष्य में होने वाले विस्तार को ध्यान में रखकर ही सरिया तय करना चाहिए। सही गुणवत्ता और सही मोटाई वाला सरिया लंबे समय तक मकान को सुरक्षित रखने में मदद करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरिया खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- घर का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले किसी अनुभवी स्ट्रक्चरल इंजीनियर से सलाह लेना जरूरी माना जाता है।
- इंजीनियर मकान पर पड़ने वाले भार और जमीन की क्षमता को देखकर यह तय करता है कि किस हिस्से में कितने मोटे सरिये की जरूरत होगी।
- इससे मकान मजबूत होता है और भविष्य में कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है।
- कई बार लोग अनुमान से ज्यादा सरिया घर में लगवा देते हैं।
- हालांकि, इससे मजबूती की गारंटी तो नहीं मिलती लेकिन निर्माण की लागत बढ़ जाती है।
- बाजार में कई तरह के सरिये आते हैं। इनमें टीएमटी सरिया काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
- विशेषज्ञ मजबूत निर्माण के लिए बेहतर ग्रेड वाले सरिये का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
- सरिया खरीदते समय उसकी गुणवत्ता को जरूर जांचें।
- इसके अलावा प्रमाणित कंपनियों के ही सरिये खरीदें।
- ऐसा करने से आप नकली या कमजोर सामग्री लेने से बच सकते हैं।
- अगर आप गांव या छोटे शहर में अपना मकान बनवा रहे हैं तो अनुभवी ठेकेदार और कुशल मिस्त्री का ही चुनाव करें।
- अक्सर देखने को मिलता है कि गलत बाइंडिंग, खराब फिटिंग या डिजाइन की अनदेखी के कारण अच्छी सामग्री भी सही परिणाम नहीं दे पाती।
- निर्माण के दौरान बीम, कॉलम और छत में सरिये की सही दूरी और सही तकनीक का पालन करना काफी जरूरी है।
- अगर आप भविष्य में अतिरिक्त मंजिल जोड़ना चाहते हैं, तो उसी हिसाब से घर का ढांचा तैयार करना चाहिए।