फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना ओटीपी खुद से कैसे चेक करें PUC सर्टिफिकेट की वैलिडिटी? जानें पूरी प्रक्रिया

Sun, 18 Oct 2026 03:55 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 18 Oct 2026 03:55 PM IST
सार

PUC Validity Status Without OTP: इन दिनों लगभग सभी बड़े शहरों में पुलिस द्वारा वाहनों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की सघन जांच की जा रही है। बता दें कि वैध पीयूसीसी न होने पर 10,000 रुपये तक का भारी जुर्माना लग सकता है। ऐसे में बहुत से वाहन चालकों के मन में यह सवाल रहता है कि वे घर बैठे कैसे चेक करें कि उनकी गाड़ी का प्रदूषण सर्टिफिकेट वैध है या नहीं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
How to Check Vehicle PUC Certificate Validity Online Without OTP: Step-by-Step Guide
पीयूसी सर्टिफिकेट स्टेटस - फोटो : AI

Check PUC Certificate Online: वाहनों के बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हर वाहन मालिक के पास वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। बिना वैध पीयूसी के गाड़ी चलाने पर भारी-भरकम चालान कट सकता है। कई बार लोगों को यह याद नहीं रहता कि उनकी गाड़ी का प्रदूषण प्रमाण पत्र कब एक्सपायर हो रहा है। इसके लिए आपको किसी एजेंट या दुकान के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।



आप आराम से घर बैठे परिवहन विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आप बिना किसी ओटीपी के सिर्फ अपनी गाड़ी की पीयूसी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी और उसकी स्थिति आसानी से जांच सकते हैं। बता दें कि इस प्रक्रिया में आपको गाड़ी नंबर और चेसिस नंबर के अंतिम पांच अंकों की जरुरत पड़ेगी।

Trending Videos
How to Check Vehicle PUC Certificate Validity Online Without OTP: Step-by-Step Guide
परिवहन विभाग के आधिकारिक पोर्टल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

परिवहन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट (https://puc.parivahan.gov.in/puc/views/PucCertificate.xhtml) पर जाएं।
  • होमपेज पर ऑनलाइन सर्विसेज वाले सेक्शन में 'पीयूसीसी' के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इससे आप सीधे प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े आधिकारिक पोर्टल पर पहुंच जाएंगे, जहां से सभी गाड़ियों का स्टेटस चेक होता है।
How to Check Vehicle PUC Certificate Validity Online Without OTP: Step-by-Step Guide
वाहन और चेसिस नंबर की जानकारी दर्ज करें - फोटो : Adobestock

वाहन और चेसिस नंबर की जानकारी दर्ज करें

  • नया पेज खुलते ही आपको 'पीयूसी डिटेल्स' या 'चेक स्टेट्स' का विकल्प दिखाई देगा।
  • यहां आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर (जैसे UP16XX1234) दर्ज करना होगा।
  • इसके साथ ही सुरक्षा कारणों से गाड़ी के चेसिस नंबर और इंजन नंबर के आखिरी 5 अंक दर्ज करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check Vehicle PUC Certificate Validity Online Without OTP: Step-by-Step Guide
कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें

  • सभी विवरण सही-सही भरने के बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड दर्ज करें और 'पीयूसी डिटेल्स' बटन पर क्लिक करें, आपके सामने पीयूसी का पूरा विवरण खुल जाएगा।
  • बता दें की इस पूरी प्रक्रिया में आप बिना ओटीपी के आपनी गाड़ी का पीयूसी सर्टिफिकेट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
How to Check Vehicle PUC Certificate Validity Online Without OTP: Step-by-Step Guide
स्क्रीन पर देखें पीयूसी की पूरी जानकारी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

स्क्रीन पर देखें पीयूसी की पूरी जानकारी

  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर गाड़ी के पीयूसी सर्टिफिकेट का पूरा ब्योरा आ जाएगा।
  • इसमें प्रमाण पत्र जारी होने की तारीख, एक्सपायरी डेट और टेस्ट का रिजल्ट दिखाई देगा। 
  • आप चाहें तो यहां से अपने पीयूसी सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed