फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: सिलेंडर में कितनी गैस बची है? बिना खत्म किए जानने का आसान तरीका

Thu, 10 Sep 2026 09:43 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 10 Sep 2026 09:43 AM IST
सार

 LPG Cylinder: रसोई गैस सिलेंडर अचानक खत्म हो जाए तो खाना बनाते समय परेशानी हो सकती है। हालांकि, सिलेंडर खत्म होने से पहले उसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वजन देखकर गैस की बची मात्रा का मोटा अनुमान लगाया जा सकता है, जबकि कुछ दूसरे संकेत सिर्फ जरूरत समझने में मदद करते हैं।
 

विज्ञापन
How to Know When Your LPG Cylinder Is About to Run Out
गैस खत्म होने का इंतजार मत कीजिए - फोटो : AI

गैस सिलेंडर खत्म होना घर में रोज की छोटी लेकिन बड़ी परेशानी बन सकता है। खासकर तब जब सुबह नाश्ता बनाते समय या मेहमान आने पर अचानक गैस खत्म हो जाए। ऐसे में बेहतर है कि सिलेंडर पूरी तरह खाली होने का इंतजार न करें। कुछ आसान तरीकों से आपको पहले ही अंदाजा हो सकता है कि अब दूसरा सिलेंडर मंगाने का समय आ गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

How to Know When Your LPG Cylinder Is About to Run Out
गैस खत्म होने का इंतजार मत कीजिए - फोटो : Adobe Stock

सिलेंडर का वजन देखकर लगाएं अंदाजा
गैस की मात्रा जानने का सबसे भरोसेमंद घरेलू तरीका सिलेंडर का वजन देखना है। सिलेंडर पर उसका खाली वजन यानी टेयर वजन लिखा होता है। इसे सिलेंडर के मौजूदा कुल वजन से तुलना करके अंदर बची गैस का अंदाजा लगाया जा सकता है। घरेलू सिलेंडर में एलपीजी की निर्धारित मात्रा आम तौर पर 14.2 किलोग्राम होती है।

How to Know When Your LPG Cylinder Is About to Run Out
गैस खत्म होने का इंतजार मत कीजिए - फोटो : ANI

सिर्फ गैस की लौ देखकर फैसला न करें
कई लोग मानते हैं कि गैस की लौ छोटी या कमजोर होने लगे तो सिलेंडर लगभग खत्म हो गया है। लेकिन सिर्फ लौ देखकर इसका पक्का अंदाजा लगाना सही नहीं है। लौ कम होने के पीछे बर्नर में गंदगी, हवा और गैस का सही मिश्रण न होना या दूसरे कारण भी हो सकते हैं। इसलिए इसे गैस खत्म होने का सीधा संकेत न मानें।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Know When Your LPG Cylinder Is About to Run Out
गैस खत्म होने का इंतजार मत कीजिए - फोटो : Adobe Stock

सिलेंडर को हिलाकर गैस जांचना सही तरीका नहीं
अक्सर लोग सिलेंडर को थोड़ा हिलाकर उसके अंदर की गैस का अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करना सही तरीका नहीं है। गैस की मात्रा जानने के लिए वजन के आधार पर अंदाजा लगाना ज्यादा बेहतर है। सिलेंडर के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ करने के बजाय उसे सीधा और सुरक्षित जगह पर रखें।

 गैस की गंध आए तो इसे खाली सिलेंडर न समझें
अगर सिलेंडर या गैस की तेज गंध आ रही है तो इसका मतलब गैस खत्म होना नहीं, बल्कि रिसाव हो सकता है। ऐसी स्थिति में चूल्हा और दूसरी खुली आग तुरंत बंद करें, बिजली के स्विच को न छुएं और सुरक्षित जगह जाएं। एलपीजी रिसाव की स्थिति में 1906 हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
How to Know When Your LPG Cylinder Is About to Run Out
गैस खत्म होने का इंतजार मत कीजिए - फोटो : Adobe Stock

नए तरह के सिलेंडर में दिख सकता है स्तर
कुछ सिलेंडर ऐसे भी हैं जिनमें गैस का लेवल बाहर से दिखाई दे सकता है। हालांकि, इस तरह के सिलेंडर हर घर में इस्तेमाल नहीं होते। इसलिए ज्यादातर लोगों के लिए सिलेंडर के वजन और अपने रोज के इस्तेमाल का हिसाब रखना सबसे आसान तरीका है। इस तरह थोड़ी सी सावधानी रखकर आप सिलेंडर पूरी तरह खत्म होने से पहले ही अगला सिलेंडर मंगाने की तैयारी कर सकते हैं। इससे खाना बनाते समय अचानक गैस खत्म होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त में कितने पैसे मिलेंगे और क्या आपको मिलेगा लाभ या नहीं? यहां तुरंत करें चेक

पासवर्ड बनाते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये तीन गलतियां, इन बातों का रखें खास ध्यान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed