फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेस्टिवल जेब खाली न कर दे: अक्तूबर में त्योहारों के बीच घर का बजट कैसे संभालें? यहां जानें कुछ काम के तरीके

Mon, 05 Oct 2026 12:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 Oct 2026 12:55 PM IST
सार

अक्तूबर में त्योहारों के कारण घर का खर्च सामान्य महीनों की तुलना में बढ़ सकता है। अगर पहले से बजट बनाकर खरीदारी और जरूरी खर्चों की प्राथमिकता तय कर ली जाए, तो अतिरिक्त आर्थिक दबाव से बचा जा सकता है। आप यहां कुछ तरीके जान सकते हैं।

विज्ञापन
How to Manage Your Household Budget During the Festive Season in October
कैसे खर्चा करें कि त्योहार भी हो जाए और घर का बजट भी न बिगड़े? - फोटो : Amar Ujala AI

अक्तूबर का महीना त्योहारों की रौनक लेकर आ चुका है। पहले नवरात्रि, फिर दशहरा और इसके बाद नवंबर की शुरुआत में ही दिवाली जैसे त्योहारों के कारण घरों में खरीदारी बढ़ जाती है। दिवाली भले ही नवंबर की शुरुआत में है, लेकिन लोगों की खरीदारी इसी महीने से शुरू हो जाएगी।



कपड़े, मिठाई, पूजा का सामान, घर की सजावट और उपहारों पर खर्च होता है। कई परिवार इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स या दूसरी बड़ी चीजें भी खरीदते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि त्योहार भी अच्छे से मन जाएं और महीने का घरेलू बजट भी न बिगड़े। ऐसे में आप यहां कुछ तरीके जान सकते हैं जिनसे त्योहार में खर्चों के साथ आप बचत कैसे करें, ये जान सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to Manage Your Household Budget During the Festive Season in October
कैसे खर्चा करें कि त्योहार भी हो जाए और घर का बजट भी न बिगड़े? - फोटो : Adobe Stock

त्योहारी मनाने के साथ कैसे करें बचत?

पहले जरूरी खर्च अलग करें

  • त्योहारों की खरीदारी शुरू करने से पहले महीने के जरूरी खर्चों की लिस्ट बना लें
  • इसमें घर का किराया, बिजली-पानी का बिल, राशन, बच्चों की फीस, ईएमआई आदि जोड़ लें
  • इन खर्चों के लिए पैसे अलग रखने के बाद ही त्योहारों की खरीदारी का बजट तय करें
  • इससे जरूरी पेमेंट के लिए बाद में पैसों की कमी होने की संभावना कम होगी
How to Manage Your Household Budget During the Festive Season in October
कैसे खर्चा करें कि त्योहार भी हो जाए और घर का बजट भी न बिगड़े? - फोटो : Adobe Stock

त्योहारों की खरीदारी के लिए सीमा तय करें

  • त्योहारों में सबसे ज्यादा खर्च अक्सर खरीदारी के दौरान बढ़ता है, क्योंकि लोगों को बाजार में जो भी पसंद आता है लोग ले लेते हैं
  • इसलिए पहले ही तय करें कि कपड़े, मिठाई, सजावट और उपहारों पर कितना खर्च करना है
  • एक लिस्ट बनाकर खरीदारी करने से गैर-जरूरी सामान लेने से बचा जा सकता है
  • ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदारी में केवल छूट देखकर सामान खरीदना जरूरी नहीं है बल्कि, जरूरत को ध्यान रखा जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Manage Your Household Budget During the Festive Season in October
कैसे खर्चा करें कि त्योहार भी हो जाए और घर का बजट भी न बिगड़े? - फोटो : Adobe stock

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल थोड़ा देखकर करें

  • त्योहारों के दौरान ऑफर और आसान ईएमआई लोगों को ज्यादा खरीदारी के लिए आकर्षित कर सकते हैं
  • अगर किसी खरीदारी की जरूरत अभी नहीं है, तो केवल ऑफर के कारण उसे खरीदने से बचना बेहतर है
  • क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रखें कि बिल का भुगतान समय पर किया जा सके
  • साथ ही किस ट्रांजैक्शन की ईएमआई बनवानी है और किसकी नहीं, ये भी ध्यान रखें
विज्ञापन
How to Manage Your Household Budget During the Festive Season in October
कैसे खर्चा करें कि त्योहार भी हो जाए और घर का बजट भी न बिगड़े? - फोटो : Adobe Stock

छोटे खर्चों पर नजर रखें

  • त्योहारों के दौरान कई छोटे-छोटे खर्च मिलकर बड़ी रकम बन जाते हैं
  • जैसे- बाहर खाना खाना, ऑनलाइन ऑर्डर करना, छोटी खरीदारी और बार-बार होने वाले डिजिटल भुगतान इसका अच्छा उदाहरण हैं
  • अगर पूरे महीने इन खर्चों का हिसाब रखा जाए, तो बजट को कंट्रोल करना आसान हो सकता है
  • जान लें कि त्योहार मनाने के लिए बड़ा खर्च करना जरूरी नहीं है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed