सब्सक्राइब करें

House Tips: महंगाई में भी बनवाना है मजबूत घर? बस इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, बच सकता है लाखों का खर्च

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sat, 23 May 2026 08:21 PM IST
सार

Ghar banate samay kin baton ka dhyan rakhna chahiye: कम बजट में भी मजबूत और टिकाऊ घर बनाया जा सकता है। बस निर्माण के दौरान आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
How To Save Money During House Construction Karate Samay Paiso Ki Bachat Kaise Karen
House Construction Tips - फोटो : AI Generated

Ghar banate samay paise kaise bachaye: आज के समय महंगाई काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में घर बनवाने में काफी ज्यादा खर्च आता है। घर के निर्माण लागत की वजह से लोग अक्सर बजट को लेकर परेशान रहते हैं। वहीं सही प्लानिंग, गुणवत्ता वाली सामग्री और तकनीकी सावधानियों के जरिए कम खर्च में भी मजबूत और टिकाऊ घर को आसानी से बनाया जा सकता है।



निर्माण कार्य शुरू करने से पहले जमीन की जांच, सही डिजाइन और भरोसेमंद मजदूरों का चयन करना काफी जरूरी होता है। कई बार लोग केवल सस्ती सामग्री खरीदकर पैसे बचाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, भविष्य में इससे दीवारों में दरार, सीलन और कमजोर ढांचे जैसी समस्याएं आ सकती हैं। 

How To Save Money During House Construction Karate Samay Paiso Ki Bachat Kaise Karen
House Construction - फोटो : AdobeStock

मजबूत नींव के बिना घर टिकाऊ क्यों नहीं बनता?

  • घर के निर्माण कार्य की शुरुआत हमेशा मजबूत नींव से करनी चाहिए।
  • आपको नींव में अच्छी गुणवत्ता वाले सीमेंट और सरिया का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • अगर आप इसके लिए सस्ते विकल्प चुनते हैं, तो भविष्य में आगे चलकर मरम्मत में ज्यादा खर्च आपको करने पड़ सकते हैं।
Trending Videos
How To Save Money During House Construction Karate Samay Paiso Ki Bachat Kaise Karen
House Construction - फोटो : AdobeStock

कम बजट में घर बनाने के लिए सही प्लानिंग कैसे करें?

  • घर की निर्माण लागत को कम करने में सही प्लानिंग भी एक अहम भूमिका निभाती है।
  • आपको घर का डिजाइन इस तरह तैयार करना चाहिए, जिससे हर जगह का बेहतर उपयोग हो सके और अनावश्यक निर्माण से बचा जा सके।
  • अगर आप स्थानीय स्तर पर उपलब्ध निर्माण सामग्री का उपयोग करते हैं, तो इससे ट्रांसपोर्ट खर्च को कम किया जा सकता है।
  • हालांकि, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Save Money During House Construction Karate Samay Paiso Ki Bachat Kaise Karen
House Construction - फोटो : AdobeStock

निर्माण सामग्री सस्ती कहां से और कैसे खरीदें?

  • आप कई जगहों पर निर्माण सामग्री का पता करें, जहां आपको अच्छा सौदा मिलता है।
  • वहीं से खरीदारी करें।
  • एक ही बार में सामग्री खरीदने पर कई दुकानदार बेहतर रेट भी देते हैं।
  • इससे आपके पैसों की बचत हो सकती है।
  • घर की निर्माण प्रक्रिया के दौरान समय-समय पर इंजीनियर या अनुभवी मिस्त्री से सलाह लेते रहें।
  • इससे कई तरह की तकनीकी गलतियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
How To Save Money During House Construction Karate Samay Paiso Ki Bachat Kaise Karen
House Construction - फोटो : AdobeStock

घर में बिजली की बचत और बेहतर निर्माण के लिए क्या करें?

  • प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन को ध्यान में रखकर घर को बनवाएं।
  • इससे आगे चलकर बिजली की खपत कम हो सकती है।
  • हमेशा अनुभवी मिस्त्री को निर्माण कार्य में लगवाएं।
  • इससे आपके निर्माण सामग्री का अनावश्यक दुरुपयोग नहीं होगा और घर का कंस्ट्रक्शन भी बेहतर होगा।
  • सही प्लानिंग, गुणवत्तापूर्ण सामग्री और विशेषज्ञ सलाह के साथ कम बजट में भी आप मजबूत और टिकाऊ घर बनवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed