How to Prevent Cooler Motor From Burning: इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, और बहुत से लोग इस जलती-चुभती गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर का सहारा ले रहे हैं। ज्यादातर लोग रातभर कूलर का इस्तेमाल तो करते ही हैं साथ ही सुबह में भी वो कूलर को चलने देते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह डर बना रहता है कि क्या रातभर बिना रुके कूलर चलाने से उसका मुख्य पंखे वाला मोटर गर्म होकर जल सकता है?
{"_id":"6a11add77f6674a7cb033b06","slug":"air-cooler-maintenance-can-running-an-air-cooler-all-night-burn-the-fan-motor-learn-the-right-way-to-use-it-2026-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooler Tips: क्या रातभर कूलर चलाने से पंखे वाला मोटर जल सकता है? समझ लें इसको चलाने का सही तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cooler Tips: क्या रातभर कूलर चलाने से पंखे वाला मोटर जल सकता है? समझ लें इसको चलाने का सही तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 23 May 2026 07:08 PM IST
सार
Air Cooler Fan Motor Overheating: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि गर्मी से बचने के लिए कुछ लोग कूलर को 10-10 घंटे तक लगातार चलाते रहते हैं। बता दें कि लंबे समय तक लगातार कूलर चलाने से उसका मोटर जलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
क्या रातभर कूलर चलाने से मोटर जलती है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या सच में जल सकती है कूलर की मुख्य मोटर?
- फोटो : AI
क्या सच में जल सकती है कूलर की मुख्य मोटर?
- अगर आपका कूलर किसी ऐसे बंद कमरे में चल रहा है जहां हवा आने-जाने का कोई रास्ता नहीं है, तो मोटर धीरे-धीरे अत्यधिक गर्म होने लगती है।
- रात के समय ग्रामीण या शहरी इलाकों में वोल्टेज फ्लक्चुएशन के कारण भी मोटर पर अचानक दबाव पड़ता है और वह फुंक सकती है।
- पुरानी मोटर में समय पर तेल-ग्रीस न देने से उसके बुश और बेयरिंग जाम होने लगते हैं, जिससे रातभर चलने पर मोटर अचानक जल जाती है।
Trending Videos
रातभर कूलर चलाने का सबसे सही और सुरक्षित तरीका
- फोटो : AI
रातभर कूलर चलाने का सबसे सही और सुरक्षित तरीका
- कूलर को हमेशा कमरे की खुली खिड़की या दरवाजे पर सेट करें ताकि वह बाहर की ताजी हवा अंदर ला सके और कमरे की गर्म हवा बाहर निकल सके।
- सोने से पहले कूलर की टंकी को पूरा भर दें, क्योंकि पानी खत्म होने पर वॉटर पंप जल सकता है, जो मुख्य मोटर को भी गर्म कर देता है।
- रात को सोने से पहले कूलर की स्पीड को 'हाई' के बजाय 'मीडियम' या 'लो' पर रखें, इससे मोटर पर लोड कम पड़ता है और बिजली भी बचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कूलर
- फोटो : Freepik
मोटर को जलने से बचाने के लिए जरूरी घरेलू मेंटेनेंस
- हमेशा सुनिश्चित करें कि कूलर के मुख्य प्लग और बिजली के बोर्ड में ढीला कनेक्शन न हो, जो शॉर्ट सर्किट की बड़ी वजह बनता है।
- अगर आपका कूलर चालू होने में समय ले रहा है या धीरे घूम रहा है, तो उसका कैपेसिटर तुरंत बदलें, वरना मोटर हीट होकर जल जाएगी।
- कभी भी कूलर को 5-6 से ज्यादा लगातार न चहाएं, क्योंकि इससे कूलर फूंकने का जोखिम अधिक हो जाता है।
- जब भी सुबह सोकर उठें तो थोड़ी देर के लिए कूलर को जरूर ऑफ कर दें, इससे कूलर लंबे समय तक चलता है।
विज्ञापन
कूलर
- फोटो : Freepik
उमस भरे मौसम के लिए विशेष टिप्स
- जब सावन या मानसून के मौसम में हवा में नमी ज्यादा हो, तब रात को कूलर का पानी बंद कर दें और सिर्फ फैन चलाएं।
- सादे पंखे के रूप में इस्तेमाल करते समय भी कमरे की एक खिड़की को थोड़ा खुला रखना जरूरी है ताकि उमस जमा न हो।
- बंद कमरे में पानी चालू रखकर रातभर कूलर चलाने से कमरा एक गर्म भट्ठी जैसा बन जाता है और सांस लेने में भी दिक्कत आ सकती है।