{"_id":"6a81c67100313b6f7e0afea3","slug":"gas-stove-yellow-flame-why-does-your-gas-burner-turn-yellow-and-how-to-fix-it-easily-2026-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gas Stove Yellow Flame: क्यों नीली की जगह पीली जलने लगती है गैस की लौ? ऐसे कर सकते हैं ठीक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gas Stove Yellow Flame: क्यों नीली की जगह पीली जलने लगती है गैस की लौ? ऐसे कर सकते हैं ठीक
Sun, 16 Aug 2026 07:47 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:47 PM IST
सार
Gas Burner Yellow Flame: गैस स्टोव के अलाव से कई बार पीली रंग की लौ देखने को मिलती है, कुछ लोग इसे बहुत सामान्य समझते हैं, मगर आपको बता दें कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
गैस स्टोव की लौ का पीला होने के कारण
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्नर में हवा और गैस के संतुलन की समस्या
- फोटो : AI
बर्नर में हवा और गैस के संतुलन की समस्या
- बर्नर के अंदर गैस और हवा का सही मिश्रण न मिलने के कारण लौ का रंग नीले से पीले रंग में बदल जाता है।
- गैस स्टोव के एयर होल (हवा के छेद) में कचरा, धूल या जंग जमा हो जाने से ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है।
- बर्नर की सही सफाई न होने पर ऑक्सीजन की कमी के कारण गैस अधूरी जलती है और पीली लौ निकलने लगती है।
- अगर आपके घर में एलपीजी सिलेंडर का प्रेशर कम है, तब भी बर्नर पर नीली की बजाय पीली लौ जल सकती है।
बर्तन की तली में नमी और गंदगी का प्रभाव
- फोटो : Adobe Stock
बर्तन की तली में नमी और गंदगी का प्रभाव
- खाना बनाते समय अगर बर्तन की तली गीली, तेल से सनी हुई या गंदी है, तो वह गैस के संपर्क में आकर लौ को पीला कर देती है।
- नए बर्नर या बर्तनों के इस्तेमाल के शुरुआती दिनों में भी ऐसा रासायनिक प्रभाव देखने को मिल सकता है जो सामान्य होता है।
- बर्तनों को हमेशा साफ और सूखाकर ही गैस पर रखने से इस तरह की छोटी-मोटी समस्याओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्नर की सफाई और समस्या को ठीक करने के उपाय
- फोटो : Adobe Stock
बर्नर की सफाई और समस्या को ठीक करने के उपाय
- गैस स्टोव को ठीक करने के लिए सबसे पहले बर्नर को ठंडा होने दें और उसे चूल्हे से बाहर निकाल लें।
- बर्नर के छेदों में फंसे कचरे या कालिख को साफ करने के लिए एक पतली सुई, पिन या ब्रश का इस्तेमाल करें।
- बर्नर को सिरके और गर्म पानी के घोल में कुछ देर भिगोकर धोने से उसकी सारी गंदगी और जंग आसानी से साफ हो जाती है।
- सफाई के बाद बर्नर को पूरी तरह सुखाकर दोबारा सही तरीके से सेट करें, जिससे लौ फिर से नीली जलने लगे।
विज्ञापन
गैस स्टोव सुरक्षित रखने और सावधानियां बरतने के नियम
- फोटो : Adobe
गैस स्टोव सुरक्षित रखने और सावधानियां बरतने के नियम
- अगर बर्नर की सफाई करने के बाद भी पीली लौ की समस्या बनी रहती है, तो किसी पेशेवर गैस मैकेनिक को बुलाकर जांच करवाएं।
- गैस की नली, वाल्व और रेगुलेटर की समय-समय पर जांच करवाते रहें ताकि किसी भी बड़े हादसे से पूरी तरह बचा जा सके।
- समय पर रखरखाव करने से न सिर्फ आपके बर्तन काले होने से बचेंगे बल्कि गैस की भी बड़ी मात्रा में बचत होगी।