फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar: परिवार के हर सदस्य का आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं? एक ही मोबाइल से कर सकते हैं मैनेज

Sat, 15 Aug 2026 04:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 15 Aug 2026 04:44 PM IST
सार

m-Aadhaar App Features For Family Members: आधार की नई एप के जरिए एक मोबाइल में आप अपने परिवार के 5 सदस्यों के आधार कार्ड की प्रोफाइल बना सकते हैं।

विज्ञापन
m Aadhaar app features of 5 family members aadhaar card profile on aadhaar app
आधार कार्ड एप में फैमिली मेंबर को कैसे जोड़ें? - फोटो : Amar Ujala AI

Aadhaar Card New App: वैसे तो जितनी भी सरकारी और गैर-सरकारी डॉक्यूमेंट हैं, वे सभी बेहद जरूरी दस्तावेज हैं। पर आधार कार्ड भी काफी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट में आता है।

वहीं, अब आपको पहले की तरह अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड को न ही संभालना होगा और नही अलग-अलग मोबाइल फोन में रखने की जरूरत होगी। आप एक ही मोबाइल में 5 आधार कार्ड तक रख सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कैसे होगा...

m Aadhaar app features of 5 family members aadhaar card profile on aadhaar app
आधार कार्ड एप में फैमिली मेंबर को कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock

क्या है सुविधा?

  • दरअसल, UIDAI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी जिसमें एक mAadhaar एप के एक फीचर के बारे में बताया गया
  • इस फीचर की मदद से आप एक ही मोबाइल फोन में परिवार के 5 अलग-अलग सदस्यों के आधार प्रोफाइल को मैनेज कर सकते हैं
m Aadhaar app features of 5 family members aadhaar card profile on aadhaar app
आधार कार्ड एप में फैमिली मेंबर को कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जोड़ें एक मोबाइल में आधार प्रोफाइल?

स्टेप 1

  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में mAadhaar एप को डाउनलोड करना है
  • फिर इस एप पर आपको आधार नंबर और फेक ऑथेंटिकेशन के जरिए रजिस्टर करना है
  • अब जब आप एप पर लॉगिन कर लेंगे, तो आपको यहां कई ऑप्शन दिखेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
m Aadhaar app features of 5 family members aadhaar card profile on aadhaar app
आधार कार्ड एप में फैमिली मेंबर को कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • एक ऑप्शन आपको Add Aadhaar Profile का भी दिखेगा
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आप यहां पर अपने परिवार के किसी भी सदस्य का प्रोफाइल जोड़ सकते हैं
  • इसके लिए पहले आपको सदस्य का आधार नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
m Aadhaar app features of 5 family members aadhaar card profile on aadhaar app
आधार कार्ड एप में फैमिली मेंबर को कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर आपको मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए सत्यापन पूरा करना है
  • इसके बाद सभी चीजें पूरी होने के बाद सदस्य का आधार इस एप से जुड़ जाएगा
  • ऐसे में आप एक ही फोन से अधिकतम 5 लोगों की प्रोफाइल जोड़ सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed